{"_id":"6081c7858ebc3e8da90d75f2","slug":"fatehpur-news-fatehpur-news-knp6248964139","type":"story","status":"publish","title_hn":"समोसा सात, चाय आठ और पानी 20 रुपये बोतल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समोसा सात, चाय आठ और पानी 20 रुपये बोतल
विज्ञापन
फतेहपुर। जिला स्तरीय समिति ने प्रत्याशियों के लिए विभिन्न सामानों की कीमतें तय कर दी हैं। यह खर्च नामांकन के साथ ही प्रत्याशियों को लेखा रजिस्टर में दर्ज करना होगा। इसे चुनाव के तीन महीने के अंदर जिला निर्वाचन कार्यालय में जमा करने के निर्देश दिए गए हैं।
चुनावी खर्च का ब्योरा नामांकन से लेकर चुनाव परिणाम के दिन तक का देना होगा। ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, बीडीसी और जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों के लिए एक समोसे की कीमत सात रुपये, चाय की आठ रुपये, कॉफी 15 रुपये, ब्रेड छोटी 15 रुपये और बड़ी 35 रुपये, बिस्किट 15 रुपये, कोल्ड ड्र्रिंक 300 एमएल 15 रुपये, एक लीटर 40 रुपये, 1.25 लीटर 50 रुपये तय की गई है। पानी 20 रुपये प्रति लीटर, वाटर कूलर 20 रुपये प्रति लीटर तय है।
इसके अलावा, नाश्ता 30 रुपये, जबकि पूड़ी-सब्जी, अचार और एक मिठाई 35 रुपये, चीनी 42 रुपये किलो, दूध 52 रुपये लीटर, खाना 60 रुपये, अंडे 125 रुपये ट्रे, माचिस एक रुपये प्रति, लड्डू 150 रुपये किलो, नमकीन 160 रुपये किलो, चाय की पत्ती 260 रुपये किलो के हिसाब से चुनाव खर्च में जोड़ी जाएगी। डिस्पोजल गिलास और कप 100-100 रुपये पैकेट, डिस्पोजल प्लेट 50 रुपये सैकड़ा छोटी, 150 रुपये सैकड़ा मीडियम और 200 रुपये सैकड़ा बड़ी के हिसाब से जोड़ी जाएंगी। गैस चूल्हा 30 रुपये रोजाना, गैस सिलिंडर सरकारी रेट के अनुसार जुड़ेगा। (संवाद)
विज्ञापन
छोटी फूल माला 10 व गुलदस्ता 200 रुपये
फूल की छोटी माला 10 रुपये, बड़ी माला 20 रुपये, एकल पुष्प 20 रुपये व गुलदस्ते की कीमत 200 रुपये तय की गई है। इसके अलावा हवन सामाग्री 150 रुपये किलो, लकड़ी 500 रुपये क्विंटल, पंडितजी का खर्च 501 रुपये शामिल है। फोटो खींचने की दर 25 रुपये प्रति फोटो, वीडियो फिल्म 1500 रुपये रोजाना की दर से जुड़ेगा।
कट आउट और वॉल पेंटिंग का भी जुड़ेगा खर्च
फोटो कॉपी डेढ़ रुपये, पोस्टर व बैनर 18 गुण 22 की कीमत 35 रुपये प्रति वर्ग फीट, बिल्ला तीन गुणा दो का 100 रुपये प्रति हजार, पम्पलेट नौ गुणा 11 की कीमत प्रति हजार 500 रुपये, इसके अलावा झंडा की कीमत 500 रुपये सैकड़ा तय किया गया है। फ्लैक्स बोर्ड 15 रुपये प्रति वर्ग फीट, स्टीकर सात गुणा पांच की कीमत एक रुपये और सात गुणा 10 की दर 10 रुपये रखी गई है।