{"_id":"6081c6b38ebc3e8d033467c0","slug":"fatehpur-news-fatehpur-news-knp624896226","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में कोरोना वैक्सीन का 4560 डोज का स्टाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में कोरोना वैक्सीन का 4560 डोज का स्टाक
विज्ञापन
फतेहपुर। जिलेे में एक बार फिर कोरोना वैक्सीन का संकट पैदा हो सकता है। चालू सप्ताह में स्वास्थ्य विभाग सेंटरों की संख्या घटाकर वैक्सीनेशन करने में लगा है। ताकि लक्ष्य के करीब पहुंचा जा सके। हालांकि गुरुवार की शाम जिला मुख्यालय में 4560 डोज वैक्सीन का स्टाक है।
स्वास्थ्य विभाग को चालू महीने में एक लाख 66 हजार 500 कोरोना वैक्सीन की डोज लगाने का लक्ष्य दिया गया था। इसके सापेक्ष गुरुवार तक 61283 डोज लगाई जा चुकी हैं। यह महीनेभर के लक्ष्य का कुल 36.81 प्रतिशत है। लक्ष्य पूरा करने के लिए अब सिर्फ आठ दिन शेष हैं।
उधर, गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग ने सिर्फ 29 स्थानों पर टीकाकरण कराया। सभी सेंटरों में टीकाकरण का लक्ष्य 2500 डोज निर्धारित किया गया था। इसके सापेक्ष 938 महिलाएं और 620 पुरुष मिलाकर कुल 1558 लोगों का टीकाकरण किया गया। यह एक दिन के लक्ष्य का 62.32 प्रतिशत है।
विज्ञापन
वैक्सीनेशन के नोडल प्रभारी डा. सुरेशचंद्र का कहना है कि अब उनके स्टोर में 4560 डोज वैक्सीन का स्टाक है। कुछ स्टाक पीएचसी और सीएचसी में होगा। इस तरह से चालू सप्ताह में वैक्सीन की कमी होने की उम्मीद कम है। फिर भी शुक्रवार को जीएसआरआई डा. अजय घई से वैक्सीन की आपूर्ति के लिए बात करेंगे।