{"_id":"6081c54c8ebc3e8d2e1b6cfe","slug":"fatehpur-news-fatehpur-news-knp6248941181","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 मई तक के लिए ड्राइवेंस लाइसेंस संबंधी काम बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 मई तक के लिए ड्राइवेंस लाइसेंस संबंधी काम बंद
विज्ञापन
फतेहपुर। संक्रमण के बढ़ते प्रकोप से आमजन और कर्मचारियों को बचाने के लिए उपसंभागीय परिवहन विभाग ने ड्राइविंग लाइसेंस संबंधी सभी तरह के कामों पर रोक लगा दी है। डीएल संबंधी सभी तरह के काम अब 15 मई तक नहीं होंगे।
इसके बाद भी अग्रिम आदेश मिलने पर ही सेवाएं शुरू की जा सकेंगी। यह आदेश आते ही पहले से डीएल की परीक्षा के लिए आवेदन कर चुके डेढ़ हजार से अधिक आवेदकों की डीएल की परीक्षाएं भी तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी गई हैं।
एआरटीओ प्रशासन अरविंद त्रिवेदी ने बताया कि आज यानी 23 अप्रैल से आगामी एक मई तक के बीच में जिन भी डीएल परीक्षार्थियों को तिथियां मिली थीं, उन सभी की परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं। अब अग्रिम तिथियां 15 मई के बाद ही मिलेंगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि प्रतिदिन कार्यालय में ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित काम कराने के लिए औसतन 250 से 300 लोग आते थे। कोरोना संक्रमण की वजह से प्रदेश स्तर से ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित सभी तरह के कामों पर रोक लगा दी गई है। उन्होंने बताया कि शासन स्तर से ही 15 मई के बाद नई तारीखें दी जाएंगी। तभी काम शुरू होगा। तब तक के लिए सेवाएं बंद रहेंगी।