फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fatehpur news

सॉलिड वेस्ट प्लांट व कूड़ा डंपिंग सेंटर में सीसीटीवी कैमरा लगाने के निर्देश ...

Wed, 07 Apr 2021 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
fatehpur news
फतेहपुर। सॉलिड वेस्ट प्लांट मलाका के परिसर स्थित कूड़ा डंपिंग सेंटर में दो बार आग लगने की घटना पर प्रशासन सजग हुआ है। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे ने नगर पालिका ईओ मीरा सिंह को डंपिंग सेंटर और प्लांट की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका में कंट्रोल रूम बनाकर उसका नंबर सार्वजनिक करने के लिए कहा। ताकि लोग पालिका से संबंधित शिकायत दर्ज करा सकें। साथ ही कूड़ा कलेक्शन करने वाले वाहनों की निगरानी के लिए उनमें जीपीएस लगवाने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

पिछले माह दो बार डंपिंग सेंटर में आग लग चुकी है। आग लगाने के आरोप में चार कर्मचारियों पर निलंबन की गाज भी गिरी थी। मलाका के ग्रामीणों ने आग लगने की घटना के पीछे पालिका कर्मचारियों का हाथ बताते हुए प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर एसडीएम और ईओ ने मौके पर पहुंचकर जांच की थी। आग लगने के पीछे कर्मचारियों को ही दोषी ठहराया गया था। आग से कूड़े के ढेर में पड़े मवेशियों के शव भी जल गए थे। अफसरों ने किसी तरह स्थिति को संभाला था। इसी का नतीजा रहा कि डीएम ने डंपिंग सेंटर की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश दिए हैं।
मंगलवार को गांधी सभागार में हुई पर्यावरण समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता (विद्युत) को निर्देशित किया कि प्लांट में तत्काल बिजली कनेक्शन किया जाए। आईटीआई के पास कूड़ा डालने पर डीएम ने नाराजगी जताई और वहां पर कूड़ा न डालने के निर्देश दिए।
कहा कि जो कूड़ा ढुलाई करने वाले वाहन हैं, उनमें जीपीएस लगवाया जाए। घर-घर कूड़ा कलेक्शन किया जाए और पालिका कर्मियों के साथ बैठक की जाए। जो गाड़ियां बायो वेस्ट में लगी हैं, उनका रूट चार्ट बनाएं और रैंडम चेकिंग करें।

उन्होंने कहा कि चालू वर्ष में पौधरोपण लक्ष्य पूरा करने के लिए स्थानों को चिह्नित करें और स्थल की फीडिंग कराएं। पौधरोपण कराने के लिए पहले से गड्ढे खुदवाए जाएं। बैठक में एडीएम (राजस्व) लालता प्रसाद शाक्य, सहायक श्रमायुक्त सुविज्ञ सिंह, बीएसए शिवेंद्र प्रताप सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी अंजनी कुमार सिंह, जिला उद्यान अधिकारी राम सिंह, अधिशासी अभियंता रामसनेही, परियोजना निदेशक अशोक निगम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed