{"_id":"6068bc3b8ebc3e8d047299fc","slug":"fatehpur-news-fatehpur-news-knp621398063","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोझ गांव में बूथ नहीं, तो वोट नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोझ गांव में बूथ नहीं, तो वोट नहीं
विज्ञापन
बहुआ। गांव में पोलिंग बूथ बनाने की मांग को लेकर मतदान का बहिष्कार का एलान करने वाले गोझ गांव के मतदाताओं को समझाने में एसडीएम बिंदकी प्रियंका सिंह भी सफल नहीं हो पाईं। शनिवार को एसडीएम ने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह बिना पोलिंग बूथ बनाए मतदान करने को राजी नहीं हुए।
अमर उजाला ने 29 मार्च को गोझ के ग्रामीणों के मतदान बहिष्कार की खबर प्रकाशित की थी। खबर को संज्ञान लेकर एसडीएम बिंदकी शनिवार को गोझ गांव पहुंचीं और ग्रामीणों को मतदान के लिए राजी करने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीण गांव के प्राथमिक स्कूल में बूथ बनाने की जिद पर अड़े रहे। ग्रामीण अशोक सिंह, ननकवा सिंह, रामसजीवन ने बताया कि तपनी ग्राम पंचायत के करेरा में बना मतदान बूथ उनके यहां से चार किमी दूर है।
ऐसे में गांव के बुजुर्ग, महिलाएं और बीमार मतदाता नहीं पहुंच पाते हैं। इस मौके पर अशोक सिंह, ननकवा सिंह, भुल्लू सिंह, इमरान शेख, कल्लू सिंह, मकबूल हसन, सुखराम, मानसिंह, सुशीला देवी, उर्मिला, नूर बानो, लालती देवी, चुनकी देवी, बृजरानी आदि मतदाता मौजूद रहे।