{"_id":"6066166c8ebc3e58fe36979c","slug":"fatehpur-news-fatehpur-news-knp621014943","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे चौड़ीकरण में बाधा बने निर्माण दो दिन में हटाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे चौड़ीकरण में बाधा बने निर्माण दो दिन में हटाए
विज्ञापन
औंग। हाईवे के छह लेन चौड़ीकरण की राह में बाधक बने कब्जों को हटाने के लिए तहसील और एनएचएआई अधिकारियों की टीम गुरुवार को औंग पहुंची। टीम को देखकर कब्जेदारों में हड़कंप मच गया।
उन्होंने कब्जे हटाने के लिए दो दिन की मोहलत मांगी। इस पर नायब तहसीलदार ने दो दिन के अंदर निर्माण खुद हटाने लेने के निर्देश दिए। ऐसा न होने पर जेसीबी से निर्माणों को ध्वस्त करने की चेतावनी दी। टीम ने सड़क किनारे पड़े मलबे को जेसीबी से हटाकर रास्ता साफ कराया।
गुरुवार की शाम एनएचएआई के लैंडिंग मैनेजर पवन सिंह, नायब तहसीलदार बिंदकी सिद्धांत कुमार, लेखपाल अभिषेक कुमार और औंग पुलिस कस्बे पहुंची। यहां पर कई लोग ऐसे थे, जिन्हें जमीन का मुआवजा मिल चुका था लेकिन उन्होंने अपने निर्माण अभी तक नहीं हटाए थे। कई लोगों ने निर्माण हटा तो लिया था लेकिन मलबा वहीं पड़ा था।
विज्ञापन
अधिकारियों ने जेसीबी से मलबे को तो हटा दिया लेकिन जैसे ही निर्माण ढहाने के लिए टीम आगे बढ़ी, लोगों ने नुकसान की बात कहकर दो दिन का समय मांगा। काफी देर बातचीत के बाद नायब तहसीलदार ने दो दिन का समय दिया।
नायब तहसीलदार सिद्धांत कुमार ने बताया कि जिन लोगों को मुआवजा मिल चुका है और 60 दिन की अवधि पूरी हो चुकी है, अगर वे कब्जा नहीं हटाते हैं तो दो दिन बाद सख्ती की जाएगी। जिन लोगों को अभी तक किसी कारण मुआवजा नहीं मिला है, उनके निर्माण नहीं हटाए जाएंगे।