फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fatehpur news

छात्र की मजदूरी के दौरान जीएमआर प्लांट में मौत पर हंगामा

Wed, 24 Feb 2021 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
fatehpur news
चौडगरा। रेलवे फ्रेट कारीडोर निर्माण संस्था जीएमआर के कंसपुर प्लांट में मजदूरी करने वाले एक छात्र की मंगलवार दोपहर करीब दो बजे मिक्सर मशीन की चपेट में आने से मौत हो गई। ग्रामीण और परिजन प्लांट पहुंचे। प्लांट से कर्मचारी भाग निकले। हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंची। करीब तीन घंटे बाद पुलिस शव को कब्जे में ले सकी। दोनों पक्षों के बीच मुआवजे को लेकर समझौते की बात चल रही है।
विज्ञापन

कल्यानपुर थानाक्षेत्र के कंसपुर गुगौली क्रॉसिंग के पास जीएमआर का प्लांट और ऑफिस है। प्लांट के शिफ्टिंग का काम चल रहा है। यहां कंसपुर गांव निवासी भगवानदीन प्रजापति का पुत्र प्रमोद (17) मंगलवार को प्लांट में काम करने गया था। प्रमोद सर्वोदय इंटर कालेज में कक्षा 10 का छात्र था। प्लांट की मिक्सर मशीन खोलते समय प्रमोद पर मशीन गिर गई। हादसे में प्रमोद की मशीन के नीचे दबने से मौत हो गई।
विज्ञापन

कर्मचारी, अधिकारी कामकाज छोड़कर मौके से भाग निकले। परिजन और ग्रामीणों की भीड़ पहुंच गई। पुलिस को परिजनों ने शव उठाने से रोक दिया। प्लांट के अधिकारियों को बुलाने की मांग की गई। पुलिस के काफी प्रयास के बाद प्लांट के अधिकारियों से वार्ता हो सकी और समझौता की बात तय हुई। शाम करीब पांच बजे पुलिस ने शव को मार्च्युरी हाउस में रखवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र दो बहनों और चार भाइयों विनोद, प्रमोद, मनोज, विनय में दूसरे नंबर का था। मां महबीरा बेटे की मौत से बदहवास दिखीं। प्रभारी निरीक्षक अनूप सिंह ने बताया कि परिजनों और प्लांट के अधिकारियों के बीच समझौते की बात चल रही है। कोई बात नहीं बनती है तो परिजनों की तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed