{"_id":"5f69065c8ebc3e34fc138842","slug":"fatehpur-news-fatehpur-news-knp584023622","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंस्पेक्टर समेत सात पुलिस कर्मी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंस्पेक्टर समेत सात पुलिस कर्मी निलंबित
विज्ञापन
मलाव गांव में जीतपाल मौर्या के दरवाजे पर गमगीन बैठी महिलाएं।
- फोटो : FATEHPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। सराफ की गोली मारकर हत्या और लूट के मामले में एसपी प्रशांत वर्मा ने थरियांव इंस्पेक्टर राजीव सिंह और हल्का इंचार्ज राजीव सिंह के साथ ही पांच सिपाहियों को निलंबित कर दिया। सर्विलांस, स्वाट और हथगाम सीओ के नेतृत्व में टीम बनाकर घटना का खुलासा जल्द करने के निर्देश दिए हैं। उधर, पुलिस ने सराफ के बेटे की तहरीर पर लूट और हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
थरियांव थानाक्षेत्र के मलांव-चकीवा चौराहे के बीच रविवार देर शाम हुई सराफ जीतपाल मौर्य की हत्या और लूट के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। मलांव गांव निवासी जीतपाल मौर्य की चकीवा चौराहे पर सोने-चांदी के आभूषण की दुकान है। जीतपाल रविवार शाम करीब साढ़े छह बजे दुकान बंद कर साइकिल से घर जा रहे थे। मलांव-चकीवा चौराहे के बीच पुलिया के पास बाइक सवार बदमाशों ने सराफ की कनपटी में गोली मारकर हत्या कर दी थी। परिजनों ने सराफ से 40 ग्राम सोना, तीन किलो चांदी और 47 हजार रुपये लूटने की बात कही थी। लूटे गए माल की कीमत चार लाख से अधिक बताई गई थी। घटना के बाद मौके पर पहुंचे एसपी प्रशांत वर्मा ने जांच पड़ताल की थी और खुलासे के लिए टीमें भी लगाई थीं। सोमवार सुबह एसपी प्रशांत वर्मा ने थाना प्रभारी राजीव सिंह, हल्का इंचार्ज राजीव सिंह, सिपाही सूरज सिंह और होमगार्ड राहुल कुमार, पीआरवी 1177 के हेड कांस्टेबल ओमप्रकाश, रवीश कुमार और चालक उमेश चंद्र को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
उधर, घटना के खुलासे के लिए गठित तीन पुलिस टीमें पूरी रात छापेमारी में जुटी रहीं। इस दौरान पुलिस ने कई संदिग्धों को उठाया भी, लेकिन अभी तक कोई खास सफलता नहीं मिली है। थाने में बैठाए गए संदिग्धों से पुलिस पूछताछ कर रही है।