फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fatehpur news

आंधी-पानी से बर्बाद हुआ भूसा

Fri, 01 May 2020 10:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2020 10:10 PM IST
विज्ञापन
fatehpur news
फतेहपुर। दिन भर धूप के बाद गुरुवार देर रात आई तेज आंधी और बारिश ने किसानों को और परेशानी में डाल दिया। कई का खेत में पड़ा भूसा उड़ गया तो कुछ लोगों का भीग गया। गेहूं के कटे बोझ भी खुलकर फैल गए। कई किसानों का कतराई का काम रुक गया है। उधर, दूसरी ओर आंधी के चलते कई ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली गुल रही। बनाने के बाद शुक्रवार को भी आती-जाती रही। इस आंधी ने आम की फसल को भी काफी क्षति पहुंचाई है।
विज्ञापन

जिले में हुसैनगंज और गाजीपुर क्षेत्र आम के लिए जाने जाते हैं। आम का वजन इन दिनों बढ़ने के कारण आंधी में काफी आम गिर गए। उत्पादकों का काफी नुकसान हुआ है। आंधी के साथ बारिश होने से खेतों में पड़ी गेहूं की फसल गीली हो गई। बालियां खेतों में बिखर गईं, प्रकृति की इस मार से किसान परेशान हैं। कृषि विभाग के आंकड़ों में अभी तक जिले में 15 प्रतिशत गेहूं की फसल थ्रेसरिंग के लिए पड़ी है।
विज्ञापन

हुसैनगंज प्रतिनिधि के अनुसार राधानगर उपकेंद्र से हुसैनगंज उपकेंद्र को आने वाली 33 हजार केवीए का बिजली की लाइन में आंधी के चलते फाल्ट आ गया। उपकेंद्र से जुड़े दो दर्जन से अधिक गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। अवर अभियंता बसंतलाल ने बताया कि एचटी लाइन में गड़बड़ी आ गई थी, जिसे ठीक कर दोपहर दो बजे आपूर्ति चालू कर दी गई है। खागा प्रतिनिधि के अनुसार, आंधी के साथ बरसात से कस्बे के बिजली उपकेंद्र में लगे पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आ गई, जिससे आपूर्ति दूसरे दिन दोपहर 12 बजे तक ठप रही। बिजली गुल होने के कारण नई बाजार, दर्जीन टोला, पक्का तालाब, ब्राह्मण टोला आदि मोहल्लों में पेयजल का संकट रहा। अधिशासी अभियंता प्रभाकर पांडेय का कहना है कि आंधी के समय दिक्कत तो होती ही है। जहां कहीं फाल्ट की सूचना मिल रही है, उसे सही कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed