फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fatehpur news

जंगली जानवर मारने वाले दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Fri, 01 May 2020 10:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
fatehpur news
बकेवर(फतेहपुर)। कोसा गांव के जंगल में एक जंगली जानवर को गुरुवार को पीटकर मार डालने के मामले में वन विभाग ने दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। शुक्रवार को पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम शव की तलाश मेें जुटी रही। कोई सुराग नहीं लग सका। वीडियो से टीमों ने हमलावरों की पहचान की है। वन विभाग टीम ने वीडियो देखकर जंगली जानवर के लकड़बग्गा होने की पुष्टि की।
विज्ञापन

मामला बकेवर थाने के कोसा और कानपुर सीमा के नर्वल थाने के हृदयखेड़ा गांव से जुड़ा है। कहा जा रहा है कि जंगली जानवर को कोसा गांव में जंगल में रिंद नदी किनारे शाम को टहलते और पानी पीते देखा था। उसे पकड़ने के लिए भीड़ दौड़ पड़ी थी। बाद में हृदयखेड़ा गांव से उसे सुरंग से निकाला था। पीटकर मार डालने के बाद जंगल में पैर पकड़ कर घसीटने का वीडियो वायरल हुआ। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस और वन विभाग की टीम हरकत में आई। टीमें शुक्रवार को भी कोसा गांव के जंगल में भटकती रही। वीडियो से आरोपियों को चिन्हित किया। उनके घरों में कार्रवाई की। आरोपियों का सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

फारेस्ट एसआई श्रवण कुमार शुक्ला ने बताया कि दस लोगों को चिह्नित किया गया है। उनके खिलाफ बकेवर थाने में तहरीर दी गई है। थानेदार अरविंद गौतम ने बताया कि इन पर लॉकडाउन उल्लंघन की भी धारा लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed