फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fatehpur news

प्राथमिक स्कूल बंद मिला, छह पर गाज

Sat, 07 Mar 2020 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
fatehpur news
विजीयपुर। खंड विकास अधिकारी गोपीनाथ पाठक ने शुक्रवार सुबह प्राथमिक विद्यालय गढ़ा का औचक निरीक्षण किया। वहां सुबह साढ़े नौ बजे ताला बंद था और बच्चे बाहर खड़े थे। बीडीओ ने प्रधानाध्यापक समेत सभी छह शिक्षकों के निलंबन की संस्तुति कर दी।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय में सुबह नौ से तीन बजे तक कक्षाएं संचालित होने का नियम है। बीडीओ गोपीनाथ पाठक सुबह साढ़े नौ बजे प्राथमिक स्कूल गढ़ा पहुंचे तो वहां ताला बंद था। बगल के उच्च प्राथमिक स्कूल में एक सहायक शिक्षक विजय कटियार अनुपस्थित थे। नाराज बीडीओ ने प्राथमिक स्कूल के प्रधानाध्यापक समेत सभी छह को निलंबित करने व उच्च प्राथमिक विद्यालय के अनुपस्थित सहायक शिक्षक का वेतन काटने की संस्तुति की। गांव निवासी संजय, रामकिशोर दीक्षित, चिरागअली, मुरादअली, रत्नेश गुप्ता, अजय छोटू ने बीडीओ को बताया कि अध्यापकों का रोज का यही रवैया बना है। किसी भी दिन दो से अधिक शिक्षक स्कूल नहीं आते हैं।
विज्ञापन

बीईओ राजीव रंजन का कहना है कि गढ़ा में सुशील कुमार प्रधानाध्यापक, प्रवीण कुमार, गौरव कुमार गुप्ता, अभिनव कुमार श्रीवास्तव, शैलेंद्र कुमार मौर्य शिक्षामित्र, मजहर अली शिक्षा मित्र कार्यरत हैं। प्रधानाचार्य सुशील कुमार विजयीपुर बीआरसी केंद्र में निष्ठा प्रशिक्षण में गए थे। बीडीओ की निरीक्षण आख्या व संस्तुति अभी उन्हें मिली नहीं हैं। मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। बीएसए शिवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed