फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fatehpur news

आंधी, बारिश व ओलों से फसलें हुईं बर्बाद

Sat, 07 Mar 2020 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
fatehpur news
बारिश के दौरान गिरे ओले। - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। बिंदकी तहसील क्षेत्र में देर शाम आंधी के साथ बारिश हुई और ओले भी गिरे। इससे किसानों की फसलें बर्बाद हो गईं। तेज हवा से प्रमुख मार्गों में पेड़ गिर गए और आवागमन बंद हो गया। बिजली के खंभा टूटकर गिर गए, यूनीपोल ढह गया। क्षेत्र की बिजली व्यवस्था धड़ाम हो गई है। वहीं सदर व खागा तहसील में केवल तेज हवा चली, बारिश नहीं हुई है।
विज्ञापन

अमौली प्रतिनिधि के अनुसार शाम को साढ़े छह बजे तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश शुरू हुई। थोड़ी देर में तेज बारिश के साथ ओला गिरने लगे। बारिश, ओला और तेज हवाओं से किसानों की फसलें लुढ़क गईं। पकी हुई राई, सरसों की फसल टूटकर गिर गईं। क्षेत्र के कौंह, बिजौली, पारा धनई, सठिगवां, मकंदीपुर, चांदपुर, सालेपुर, बडिग़वां, रामपुर कुर्मी और गौरा हरिजनपुर गांव में ओला से किसानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं। जाफरगंज प्रतिनिधि के अनुसार शाम सवा पांच बजे बूंदाबांदी के साथ आंधी आई। 20 मिनट बाद आंवला के बराबर के ओला गिरने लगे। इससे जाफरगंज, रेउरी, खूंटाझाल, बिंदौर, सैबसी, मौहारी, कसियापुर, उरैयाखेड़ा, जोनिहां, गहरूखेड़ा, खदरी, भारतपुर, श्यामपुर, बारा, सुल्तानगढ़ में ओलावृष्टि हुई है। इससे गेहूं, राई, सरसों, चना और धनिया की फसलें बर्बाद हो गई हैं।
विज्ञापन

जाफरगंज व अमौली मेें बारिश के साथ तेज आंधी से पेड और बिजली के खंभा टूट कर गिर गए। इससे क्षेत्र के गांव की बिजली व्यवस्था चरमरा गई। वहीं प्रमुख मार्गों पर पेड़ गिरने से वाहनों का आवागमन बंद हो गया। अमौली और चांदपुर उपकेंद्र से मिलने वाली बिजली सप्लाई बंद हो गई। खंभों के टूटने से इन दोनों उपकेंद्र के करीब 50 गांव की बिजली सप्लाई बाधित है। वहीं जाफरगंज क्षेत्र के कसियापुर उपकेंद्र की बिजली आंधी से चरमरा गई। इससे करीब 30 गांव की बिजली सप्लाई बंद हो गई। जोनिहां चौराहा में तेज आंधी से यूनीपोल टूटकर गिर गया। वहीं सड़क पर पेड़ गिरने से जहानाबाद-जिला मुख्यालय की सड़क पर वाहनों का आवागमन बंद हो गया। वहीं अमौली से सठिगवां व चांदपुर से हमीरपुर मार्ग में पेड़ गिरने से वाहनों का आवागमन बंद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed