फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fatehpur news,fatehpur

मतपत्रों में फेरबदल का आरोप, ऐझी वार्ड की आंशिक मतगणना रुकी

Mon, 03 May 2021 01:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
fatehpur news,fatehpur
असोथर। जिला पंचायत के ऐझी वार्ड के कुछ हिस्से की मतगणना फिलहाल रोक दी गई है। सांखा वार्ड के मतपत्रों का ऐझी वार्ड के एक गांव में उपयोग होने से का भाजपा समर्थिक प्रत्याशी ने आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सर्वोदय इंटर कॉलेज असोथर में रविवार की सुबह आठ बजे जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत सदस्य पदों की मतगणना चालू हुई। जिला पंचायत ऐझी वार्ड के सदस्य पद के भाजपा समर्थित प्रत्याशी अजय सिंह ने मतपत्रों में फेरबदल का आरोप लगाते हुए मतगणना रोकने की मांग की। आरोप है कि ग्राम सभा दतौली के वार्ड नंबर 15 वार्ड ऐझी के जिला पंचायत में शामिल है, लेकिन मतदान कार्मिकों ने ऐझी का बैलट पेपर न इस्तेमाल करके सांखा वार्ड के बैलट पेपर से मतदान करा दिया है। ऐंझी वार्ड का परिणाम रोका जाए। प्रत्याशी ने राज्य निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर न्याय संगत कार्यवाही की मांग की है। हालांकि कानून व्यवस्था का जिम्मा संभाल रहे तहसीलदार शशिभूषण मिश्र ने बताया कि मतगणना नहीं रोकी गई है। जिला पंचायत के परिणाम की घोषणा ब्लॉक से नहीं होनी है। प्रत्याशी की आपत्ति का संदर्भ बनाकर रिपोर्ट जिला पंचायत के आरओ-एडीएम लालता प्रसाद शाक्य को भेज दी गई है। बतौर आरओ वह स्वयं निर्णय लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed