फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fatehpur news,deputy cm,keshav prasad maurya

आज उप मुख्यमंत्री, सड़कों का करेंगे लोकार्पण व शिलांयास

Thu, 09 Sep 2021 12:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
fatehpur news,deputy cm,keshav prasad maurya
फतेहपुर। जिले को सड़कों और लघु सेतुओं की सौगातें देने आज उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आएंगे। कार्यक्रम तय होने के बाद से प्रशासनिक अधिकारी तैयारियों में जुटे हैं। शहर की सड़कों के गड्ढों में मिट्टी डाल कर उन्हें गड्ढामुक्त करने का काम कराया गया। वहीं, कलक्ट्रेट मैदान में पंडाल और भिटौरा के ओमघाट में हैलीपैड तैयार किया गया।
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री व लोक निर्माण मंत्री केशव प्रसाद मौर्य गुरुवार को 11 बजे भिटौरा के ओमघाट आएंगे। वहां से 12 बजे कार से कलक्ट्रेट आएंगे। यहां पर सड़कों, लघु पुलों का लोकार्पण और उद्घाटन करेंगे। हैलीपैड बनाने में पीडब्ल्यूडी के अधिकारी सुबह से ओमघाट में मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, शहर की सड़कों के गड्ढों को मिट्टी डाल कर सही कराने का काम हुआ। कलक्ट्रेट परिसर को चमाचम करने के लिए सफाई कर्मियों की टीम लगी रही। कलक्ट्रेट मैदान में उपमुख्यमंत्री के संबोधन के लिए पंडाल बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सड़कों का करेंगे शिलान्यास
- बाबाकुटी से लाखीपुर, मइयारानी तक छूटी सड़क
- मऊदेव खदरी रेंगना बारा मार्ग का चौड़ीकरण
- जयराम नगर से जोनिहां चौराहा तक सड़क का चौड़ीकरण
- प्राचीन मुगल रोड कोराई से बिंदकी तक मार्ग
- गोकुलपुर से लालदासपुर संपर्क मार्ग
- पीएसी में बैरिक तक मार्ग का निर्माण
- बहुआ-हिनौता मार्ग का निर्माण
- सरदार बल्लभ भाई पटेल प्रेक्षागृह का मरम्मत व नवीनीकरण
इनका होगा लोकार्पण
- महेशपुर मठेठा मार्ग में ससुर खदेरी नदी में पुल
- भैरवां रिठवां मार्ग पर ससुर खदेरी नदी पर लघु सेतु व पहुंच मार्ग
- नोन नदी में लघु सेतु
- कैंडेपुर संपर्क मार्ग
- खजुहा से जलालपुर होकर रायपुर मार्ग
- फिरोजपुर कटरी से सेनपुर कटरी मार्ग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed