फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fatehpur news, COROMA

भुवनेश्वर एक्सप्रेस रोककर यात्रियों की कराई डॉक्टरी जांच

Tue, 24 Mar 2020 09:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
fatehpur news, COROMA
फतेहपुर। दिल्ली-हावड़ा रूट की नॉन स्टापेज ट्रेन राजधानी-भुवनेश्वर एक्सप्रेस को रेलवे प्रशासन ने फतेहपुर स्टेशन पर रोक लिया। उसमें सफर करने वाले यात्रियों को उतारकर डॉक्टरी जांच कराई। सामान्य रिपोर्ट होने पर उसी ट्रेन में बैठा कर यात्रियों को आगे रवाना किया गया। इस कवायद में ट्रेन यहां एक घंटे 50 मिनट तक रुकी रही।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने यात्री ट्रेनों के संचालन पर रोक लगा दी है। जो ट्रेनें बीच में हैं, उनको अपने स्थान पर पहुंचाया जा रहा है। ऐसे में जो लोग अपना घर छोड़कर अन्य प्रदेशों में नौकरी कर रहे हैं। उनको अपने परिवार के पास पहुंचने की चिंता सताने लगी है। वाहनों के न मिलने से स्टेशन और रोडवेज बस अड्डा में बसों का इंतजार करते हैं। सोमवार की शाम दिल्ली स्टेशन में खड़ी भुवनेश्वर एक्सप्रेस को भुवनेश्वर भेजने के लिए रवाना करने की सूचना मिली तो वहां पर मौजूद यात्री ट्रेन में बैठ गए। इसकी सूचना फतेहपुर रेलवे प्रशासन को मिली तो पहले से अलर्ट हो गया। ट्रेन को स्टेशन में रोक कर सफर करने वाले यात्रियों का डॉक्टरी परीक्षण कराया। रेलवे अस्पताल में तैनात चिकित्सक डॉ. अल्ताफ ने बताया कि भुवनेश्वर एक्सप्रेस में 100 यात्रियों की जांच की गई है। रिपोर्ट सामान्य होने पर उन्हें ट्रेन में बैठा कर रवाना किया गया है। मुख्य बुकिंग टिकट पर्यवेक्षक महेंद्र गुप्ता ने बताया कि सुबह 7.53 बजे ट्रेन स्टेशन पर रुकी है और मरीजों की जांच कराकर 9.42 बजे रवाना की गई। इस मौके पर स्टेशन अधीक्षक आरके सिंह, आरपीएफ प्रभारी प्रवीण सिंह, जीआरपी प्रभारी अरविंद सरोज भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

कोरोना वायरस का डर परिवार को छोड़ कर बाहर नौकरी करने वालों को ज्यादा सता रहा है। वह घर पहुंचने के लिए किसी भी वाहन का सहारा ले रहे हैं। मंगलवार को सुबह कानपुर से प्रयागराज की ओर जाने वाली मालगाड़ी में 70 लोग सफर करते मिले। रेलवे प्रशासन ने उनको स्टेशन में उतार कर डॉक्टरी जांच कराई। सामान्य रिपोर्ट आने पर उन्हें दिल्ली-भुवनेश्वर एक्सप्रेस से रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed