{"_id":"60ede7bd8ebc3e741112e894","slug":"fatehpur-news-civic-amenities-fatehpur-news-knp6400298173","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही पर हटाए गए सदर एसडीओ, खागा कार्यालय संबंद्घ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही पर हटाए गए सदर एसडीओ, खागा कार्यालय संबंद्घ
विज्ञापन
फतेहपुर। जिले की लड़खड़ाई बिजली व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है। बार-बार चेतावनी के बाद भी सुधार न होने पर एमडी बनारस ने एक हफ्ते में दूसरी बड़ी कार्रवाई की है। बहुआ के जेई को हटाने के बाद मंगलवार को एसडीओ सदर से भी चार्ज छीन लिया गया। कई और पर भी कार्रवाई की तलवार लटकी है। तीन अफसरों पर कार्रवाई होने के बाद विभाग में हड़कंप है।
पिछले एक माह से जिले भर की विद्युत व्यवस्था पटरी से उतरी है। अघोषित कटौती ने ऐसी विकराल गर्मी में लोगों को पस्त कर दिया है। जिससे एक के बाद एक अधिकारियों पर कार्रवाई का दौर शुरू हो गया है।
अधीक्षण अभियंता राकेश कुमार पांडेय ने बताया कि बहुआ अवर अभियंता नीलेश मिश्रा के बाद अब सदर एसडीओ विनय कुमार सिंह को हटा कर कार्यालय से संबद्ध करने की कार्रवाई की गई है। संजय कुमार को सदर एसडीओ बनाया गया है। जबकि बहुआ जेई नीलेश को एसई कार्यालय में संबद्ध कर किया गया था।
विज्ञापन
डीएम ने एमडी से बात कर कराई कार्रवाई
सदर उपखंड अधिकारी विनय सिंह की लापरवाही को डीएम अपूर्वा दुबे ने संज्ञान में लिया था। मुख्य अभियंता प्रयागराज विनोद कुमार गंगवार और प्रबंध निदेशक बनारस से बात करके जिले की बिजली व्यवस्था की जानकारी दी थी।
एमडी बनारस व चीफ इंजीनियर प्रयागराज ने मामले को संज्ञान में लेकर विनय सिंह को हटा कर संजय कुमार को सदर उपखंड में तैनात करने के आदेश जारी किए। एसई राकेश कुमार पांडेय ने विनय कुमार सिंह के स्थान पर संजय कुमार की तैनाती करा दी है।
भीषण गर्मी में बिजली कटौती से बेहाल हुए लोग
फतेहपुर। भीषण गर्मी में बिजली कटौती ने लोगों को फिर परेशान किया। मशीनों की ट्रिपिंग से दिनभर बिजली की आवाजाही बनी रही। कटौती के कारण लोग भीषण गर्मी से बेेहाल रहे। अस्ती, गड़रियन पुरवा में हाईटेंशन लाइन के फाल्ट से दोपहर को चार घंटे बिजली बंद रही।
आबू नगर के अस्ती फीडर की हाईटेशन लाइन में फाल्ट होने के कारण सुबह 11 बजे से बंद हुई आपूर्ति दोपहर तीन बजे तक नहीं चालू हुई। इस बीच लोग गर्मी से बेहाल रहे और बिजली आने का इंतजार करते रहे। इसी प्रकार गड़रियन पुरवा मोहल्ले की बिजली दोपहर में 12 बजे से दो बजे तक बंद रही। इससे लोगों को गर्मी में दिक्कत उठानी पड़ी।
शहर के बेरुईहार उपकेंद्र के चौक क्षेत्र की सोमवार रात एक घंटे बिजली बंद रही। रात में बिजली जाने से लोग भीषण गर्मी में सो भी नहीं सके। शहरी क्षेत्र में करीब 25 दिन से बिजली की अघोषित कटौती हो रही है। अधिकारियों की चेतावनी के बाद भी विद्युत आपूर्ति में सुधार नहीं हो रहा था। शहरी क्षेत्र में सात से आठ घंटे की बिजली कटौती आम बात बनी हुई है। आबूनगर, मुराइनटोला, हरिहरगंज, सथरियांव, बेरुईहार और शांति नगर शहरी क्षेत्र के उपकेंद्र हैं, इनमें रोज कहीं न कहीं फाल्ट के कारण आपूर्ति बाधित रहती है।