फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fatehpur news,akhil bhartiya vidhyarthi parishad

राष्ट्र चिंतन में प्रखर छात्र ही देश का भविष्य

Wed, 01 Sep 2021 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
fatehpur news,akhil bhartiya vidhyarthi parishad
बिंदकी। एबीवीपी के राष्ट्रीय सह संगठनमंत्री श्रीनिवास ने मंगलवार को प्रांत अभ्यास वर्ग का उद्घाटन किया। अभ्यास वर्ग एक सितंबर तक चलेगा। इसमें 16 जिलों के करीब सवा सौ छात्र-छात्राएं और शिक्षक भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन

चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल बिंदकी में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम में श्रीनिवास ने कहा कि वर्तमान में जिस प्रकार की वैश्विक चुनौतियां उत्पन्न हो रही हैं, ऐसे में देश के छात्रों के लिए राष्ट्र के प्रति सजग और प्रखर रणनीति की जरूरत है। ऐसे ही छात्र देश का भविष्य हैं।
विज्ञापन

नौ जुलाई 1949 को गठित विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन का उद्देश्य भारत का पुनर्निर्माण है और यह पुनर्निर्माण छात्रों के व्यक्तित्व निर्माण से ही संभव है। प्रांतीय अभ्यास वर्ग का उद्देश्य ऐसे ही राष्ट्रीय नेतृत्व का निर्माण करना है। कहा कि अपनी संस्कृति को भूलकर कोई भी राष्ट्र श्रेष्ठ नहीं बन सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वी क्षेत्रीय संगठन मंत्री घनश्याम शाही ने कहा कि हमारा आचार-विचार, व्यवहार, हमारी कार्य पद्धति में दिखना चाहिए। प्रत्येक कार्य को सामूहिक रुप से करने का प्रयास करना चाहिए।

व्यक्तिगत प्रशंसा से बचकर अपने लक्षित उद्देश्य को ध्यान में रखकर कार्य करना चाहिए। इस मौके पर पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री हरिबेरिकर, प्रांत अध्यक्ष डॉ. यतींद्र सिंह, प्रांत संगठन मंत्री अंशुल विद्यार्थी, प्रांत मंत्री तरुण बाजपेई, अमन विश्वकर्मा, सोनू सैनी और देवेंद्र ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed