फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur: Masked miscreants robbed jewellery worth 14 lakhs from Saraf, police engaged in investigation

फतेहपुर: नकाबपोश बदमाशों ने सराफ से 14 लाख के जेवर लूूटे, छानबीन में जुटी पुलिस

Wed, 27 Oct 2021 10:02 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 27 Oct 2021 10:02 PM IST
विज्ञापन
Fatehpur: Masked miscreants robbed jewellery worth 14 lakhs from Saraf, police engaged in investigation
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
फतेहपुर के असोथर में बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने बुधवार शाम सराफ को पीटकर 14 लाख से ज्यादा के जेवर लूट लिए। बदमाश असलहा लहराते भाग निकले। पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की छानबीन की। जांच के बाद पुलिस सराफ की दुकान पहुंची है।
विज्ञापन


आसपास के थानों की फोर्स को भी चौकन्ना किया गया है। असोथर थानाक्षेत्र के बौंडर गांव निवासी बृजेश कुमार वर्मा उर्फ सोनू की थाना क्षेत्र के ही मनावां गांव में सोने चांदी के आभूषण और बर्तन की दुकान है। वह दुकान बंद कर से बुधवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे बाइक से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


 

कौंडर मोड़ पर तालाब के पास सराफ को बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक लिया। सराफ पर तमंचा तान दिया। सोने-चांदी के जेवरातों से भरा बैग लूट लिया। विरोध करने पर पिटाई की और मोबाइल भी छीन लिया। दहशतजदा सराफ घर पहुंचा और परिजनों को आपबीती सुनाई।

परिजनों ने पुलिस को लूट की सूचना दी। सीओ अनिल कुमार, थानाध्यक्ष डीडी सिंह मौके पर जांच करने पहुंचे। घटनास्थल की छानबीन की। जांच के बाद सराफ को लेकर पुलिस मनावां गांव रवाना हुई। पुलिस सराफ के आने जाने वाले रुट पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।

सीओ अनिल कुमार मामले की जांच कर रहे हैं। सीओ के मुताबिक, सराफ के बयानों में अंतर आ रहा है। पहले नौ लाख की लूट बताई थी। बाद में तहरीर में करीब 14 लाख की लूट बता रहे हैं। पुलिस को सूचना भी करीब दो घंटे बाद दी गई है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed