{"_id":"604cc55328eb3f2f5b55f1dd","slug":"fatehpur-khaga-excise-inspector-and-four-incharge-of-light-incharge-suspended-in-liquor-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर: शराब कांड मामले में खागा आबकारी निरीक्षक और चौकी इंचार्ज समेत चार निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर: शराब कांड मामले में खागा आबकारी निरीक्षक और चौकी इंचार्ज समेत चार निलंबित
Sat, 13 Mar 2021 07:35 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 13 Mar 2021 07:35 PM IST
विज्ञापन
फतेहपुर में जहरीली शराब पीने से हुई थी दो की मौत
- फोटो : amar ujala
फतेहपुर के गाजीपुर थाना क्षेत्र के भौली गांव में मिलावटी शराब पीने से दो की मौत और 19 की हालत बिगड़ने का मामले में शनिवार को पुलिस और आबकारी विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई है।
आबकारी विभाग के खागा निरीक्षक संदीप त्रिपाठी व सिपाही नारायणदत्त को डीएम अपूर्वा दुबे ने प्रवर्तन कार्यों में शिथिलता बरतने के आरोप में निलंबित किया गया है। वही पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने हलका इंचार्ज बृजेश माथुर और बीट हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार को निलंबित किया है।
प्रकरण में सीओ जाफरगंज संजय शर्मा और थानाध्यक्ष कमलेश पाल पर जांच बैठाई है। सीओ की जांच अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार को सौंपी गई है। वही कमलेश पाल की जांच सीओ सिटी संजय सिंह को दी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
शराब से मौतों के मामले में शराब जहरीली थी या फिर किस तरह की मिलावट की गई है। इसकी स्थिति जांच रिपोर्ट आने के बाद साफ होगी। निलंबन की कार्रवाई कार्यो में शिथिलता बरतने को लेकर की गई है।
अपूर्वा दुबे -जिलाधिकारी
मामले की गहनता से जांच की जा रही है। कुछ लोगों के नाम नाम और भी सामने आ सकते हैं। उनके खिलाफ सूचनाओं का संकलन किया जा रहा है।
सतपाल आंतिल- पुलिस अधीक्षक