{"_id":"5fa0582c8ebc3eefbc77f35d","slug":"fatehpur-eight-crore-proposals-passed-in-nagar-panchayat-board-meeting-fatehpur-news-knp592096762","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुरः नगर पंचायत बोर्ड बैठक में आठ करोड़ प्रस्ताव पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुरः नगर पंचायत बोर्ड बैठक में आठ करोड़ प्रस्ताव पास
विज्ञापन
नगर पंचायत हथगाम में बतौर प्रशासक बोर्ड की बैठक लेते एसडीएम प्रहलाद सिंह
- फोटो : FATEHPUR
संवाद न्यूज एजेंसी
हथगाम। सोमवार को हुई नगर पंचायत बोर्ड बैठक में आठ करोड़ रुपये से विकास कार्य कराए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली। बैठक में एसडीएम प्रहलाद सिंह बतौर प्रशासक उपस्थित रहे। प्रशासक ने पानी, बिजली एवं सफाई से जुड़े कामों पर विशेष जोर दिया। बैठक में सभासदों ने अपने-अपने वार्डों की समस्याओं को बताते हुए विकास के प्रस्ताव दिए। बैठक में तीन सभासद नहीं आए।
बैठक में अवगत कराया गया कि वर्ष 2019-20 वास्तविक आय 4 करोड़ 65 लाख 50 हजार 621 रुपये थी। वित्तीय वर्ष 2020-21 में अनुमानित खर्च 4 करोड़ 30 लाख 65 हजार रहा। बैठक में 7 करोड़ 78 लाख 50 हजार 621 रुपये का अनुमानित बजट पेश किया गया। सभी वार्डों में आवश्यकतानुसार सड़क, नाली के निर्माण की जरूरत पर सहमति बनी। एसडीएम प्रहलाद सिंह ने पानी, बिजली एवं सफाई पर विशेष फोकस किया। इस दौरान सभासदों ने बिजली ठेकेदार पर कई आरोप लगाए। इस पर एसडीएम और अधिशासी अधिकारी मोहिनी केसरवानी ने जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया। नगर पंचायत के ड्रीम प्रोजेक्ट गणेश शंकर विद्यार्थी पार्क में चहारदीवारी, मुख्य मार्ग से पार्क तक सड़क निर्माण, गाटा संख्या 144 इमारती वन भूमि पर अस्थाई फल और सब्जी की दुकानें तथा नगर पंचायत के अंतर्गत सभी खंभों में मीटर लगवाने सहित कई प्रस्ताव पास किए गए। पेयजल की समस्या को प्रमुखता से उठाया गया। इस पर दोनों अधिकारियों ने विशेष ध्यान देकर हर हाल में समस्या को दूर करने का भरोसा दिलाया। बोर्ड सदस्यों ने बरातघर, बस स्टॉप, महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण आदि प्रस्ताव रखे।
गरमाया माहौल
बैठक में कुछ समय के लिए माहौल गर्माया, जब सभासदों ने अहमियत और सम्मान न मिलने की शिकायत की। अधिकारियों ने सभी सदस्यों को संतुष्ट करते हुए हर हाल में चुने हुए प्रतिनिधियों के सम्मान की बात कही। एसडीएम ने संविदा एवं आउटसोर्स से सफाईकर्मियों की भर्ती में सदस्यों को शामिल करने के निर्देश दिए। जांच कर पात्रों को आवास देने की बात कही। बैठक में डूडा के क्रियाकलापों पर एतराज किया गया। सभासद अंजनी किशोर वाजपेई काफी मुखर रहे। सभासद मोहम्मद उमर कुरैशी, गीता देवी, जितेंद्र सिंह, ज्ञानमती, फरीदा बानो, परवीन बानो, अहमदी बेगम, सुमित्रा देवी, अनीस उद्दीन, वीरेंद्र कुमार सोनी, नामित सभासद अनिल कुमार शुक्ल, महेश कुमार साहू, शांति चौधरी के अलावा अश्वनी कुमार अग्निहोत्री, मनोज सिंह, मोहम्मद खुशनूर आदि उपस्थित रहे। सभासद सुमित्रा देवी, शरद चंद्र, सैयद रेहान बैठक में नहीं आए।