फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur: Due to the breaking of the axle of the dumper, there was a jam on the Banda-Kanpur highway.

फतेहपुर : डंपर का एक्सल टूटने से बांदा-कानपुर हाईवे पर लगा जाम.

Fri, 05 Aug 2022 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Fatehpur: Due to the breaking of the axle of the dumper, there was a jam on the Banda-Kanpur highway.
ललौली कस्बे में लगा जाम। संवाद - फोटो : FATEHPUR
बहुआ। बांदा-कानपुर हाईवे पर ललौली कस्बे के बस स्टॉप के पास गुरुवार की भोर गिट्टी लदे डंपर का एक्सल टूट गया। उसके बगल से गुजर रहा भूसी लदा ट्रक गड्ढे में फंस गया। जिससे हाईवे पर यातायात बाधित हो गया। लगभग चार घंटे बाद डंपर ठीक होने पर यातायात बहाल हो सका। इस दौरान लोग जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन

डंपर का एक्सल टूटने से एक तरफ ललौली कस्बे से चिल्ला पुल और दूसरी ओर बंधवा तिराहे तक वाहनों का जाम लगा रहा है। दोनों ओर करीब 6-6 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। कानपुर से बांदा, गोरखपुर से बांदा, पडरौना से बांदा रूट की रोडवेज बसों के यात्री जाम में फंस गए। डंपर का एक्सल करीब आठ बजे तक ठीक हो पाया। जिसके बाद जाम में फंसे वाहन धीरे-धीरे निकलते रहे।
विज्ञापन

रोडवेज चालक धर्मेंद्र सिंह, चालक राजकरण, ट्रक चालक रमेश यादव, चालक फूलचंद्र, बलराम ने बताया कि मार्ग पर गड्ढे होने की वजह से भारी वाहनों के गुल्ला, एक्सल, कमानी टूटते हैं। वाहन बीच सड़क पर गड्ढों में फंस जाते है। अक्सर इस मार्ग पर जाम लग जाता है। जाम के दौरान राहगीरों ने 112 नंबर पर सूचना दी। पीआरवी मौके पर पहुंची और पुलिस ने जाम में फंसे वाहनों को धीरे-धीरे बाहर निकलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed