फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur: Due to a dispute with in-laws, a young man died by consuming poison

फतेहपुर : ससुरालीजनों से विवाद पर युवक ने जहर खाकर दी जान

Fri, 16 Dec 2022 05:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Dec 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
Fatehpur: Due to a dispute with in-laws, a young man died by consuming poison
फतेहपुर। पत्नी को लेने ससुराल गए युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बडे़ भाई ने जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

खागा कोतवाली क्षेत्र के बलरामदासपुर मजरे मझटेनी गांव निवासी महेंद्र यादव (28) की पत्नी अंजू मायके में थी। मंगलवार को महेंद्र पत्नी लेने ससुराल गया था। वहां महेंद्र की पत्नी से कहासुनी हो गई। अंजू ने ससुराल जाने से मना कर दिया। इसके बाद महेंद्र ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर ससुराल वाले जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। अंजू ने बताया कि पति गाली-गलौज कर रहे थे। विरोध करने पर जहर खा लिया। मृतक के भाई धर्मेंद्र ने बताया कि जहर खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।

विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला
फतेहपुर/अमौली। चांदपुर में महेश निषाद की पत्नी सत्यवती (25) का शव सुबह घर की कोठरी में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने बताया कि महेश की शादी मई 2020 में थाना चांदपुर के रिठवां के मजरा धाना में हुई थी। शादी के बाद से अक्सर सत्यवती मायके में रहती थी। वह आठ दिसंबर को ससुराल आई थी। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है। उधर, बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के चक माधवपुर कामता प्रसाद ने बुधवार शाम 14 वर्षीय पुत्री प्रियांशी को डांट दिया। गुरुवार सुबह किशोरी खेत जाने के लिए निकली। रास्ते में बाग में फंदा बनाकर जान दे दी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed