{"_id":"6349ac363aad1e71cb7cb6e4","slug":"fatehpur-dengue-knocked-child-dies-in-kanpur-fatehpur-news-knp7233028177","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर : डेंगू ने दी दस्तक, कानपुर में बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर : डेंगू ने दी दस्तक, कानपुर में बच्चे की मौत
विज्ञापन
फतेहपुर। जनपद में डेंगू ने दस्तक दे दी है। इसकी पुष्टि कानपुर और प्रयागराज जनपदों के सीएमओ से आ रही रिपोर्ट इसकी पुष्टि कर रही हैं। सीएमओ डॉ. सुनील भारतीय के मुताबिक कानपुर के एक अस्पताल में भर्ती असोथर के कथौता गांव का गोलू (12) पुत्र बुद्धसेन की डेंगू से मौत होने की पुष्टि हुई है।
उन्होंने बताया कि गांव में बच्चे की बहन को भी बुखार आने की सूचना मिली है। आज असोथर टीम भेजकर परिजनों के सैंपल लिए जाएंगे और बच्ची का उपचार किया जाएगा। एक दिन पहले खागा के गढ़ी के 14 साल के वैभव, विजयीपुर ब्लॉक के कुल्ली गांव की बिट्टन देेवी, मलवां के आदमपुर की मालती सिंह और खागा के बरैची निवासी चंद्रप्रकाश को डेंगू की पुष्टि हुई है।
गुरुवार को असोथर के एक बच्चे की कानपुर में डेंगू से मौत की पुष्टि हुई है। एएमओ कीर्ति रंजन ने बताया कि बुधवार को जिन चार मरीजों की रिपोर्ट मिली थी, उन सभी के परिजनों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। संदिग्धों को दवाएं दी गई हैं और जलभराव वाले स्थानों पर एंटीलार्वा का छिड़काव किया गया है।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. सुनील भारतीय ने बताया कि जनपद में जो लोग पहले से बीमार थे और गैर जनपदों में थे, उन्हें ही डेंगू की पुष्टि हुई है। जिस बच्चे की मृत्यु की सूचना आई है, उसके गांव में टीम भेजी जा रही है।