{"_id":"614835428ebc3e68a66db2e0","slug":"fatehpur-bike-was-hit-by-container-from-behind-woman-fell-on-the-middle-of-road-truck-trampled","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर: बाइक सवार को पीछे से कंटेनर ने मारी टक्कर, उछलकर बीच सड़क गिरी महिला, ट्रक ने रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर: बाइक सवार को पीछे से कंटेनर ने मारी टक्कर, उछलकर बीच सड़क गिरी महिला, ट्रक ने रौंदा
Mon, 20 Sep 2021 12:47 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 20 Sep 2021 12:47 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : सोशल मीडिया
फतेहपुर के थरियांव में सोमवार सुबह एक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। महिला अपने पति के साथ जेल में बंद बेटे से मिलने जा रही थी। थरियांव पूर्वी बाईपास पर पहुंचते ही पीछे से एक तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक में टक्कर मार दी।
जिससे बाइक सवार सुमित्रा देवी उछलकर बीच सड़क जा गिरीं और सामने से आ रहा ट्रक उन्हें रौंदता हुआ निकल गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। घटना की सूचना परिजनों को मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचे परिजन शव देखकर बदहवास हो गए।