फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur Bad Road Halts School Chalo Rally, Waterlogging Disrupts Students

Fatehpur: बदहाल सड़क ने रोकी 'स्कूल चलो अभियान' रैली, कीचड़ और जलभराव के कारण बीच रास्ते से लौटा काफिला

Fri, 10 Apr 2026 10:56 AM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Fri, 10 Apr 2026 10:56 AM IST
सार

Fatehpur News: जिले के धाता नगर पंचायत के वार्ड-12 पटेल नगर स्थित पलवा गांव में बदहाल सड़क की समस्या उस समय उजागर हो गई, जब गुरुवार को ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत निकाली जा रही रैली को बीच रास्ते से ही वापस लौटना पड़ा।

विज्ञापन
Fatehpur Bad Road Halts School Chalo Rally, Waterlogging Disrupts Students
कीचड़ और जलभराव के बीच रुकी स्कूल चलो अभियान' रैली - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्राथमिक विद्यालय सरसौली के छात्र-छात्राएं और शिक्षक गांव में शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने निकले थे, लेकिन मुख्य मार्ग पर जलभराव और कीचड़ ने उनके कदम रोक दिए। रैली जैसे ही गांव के मुख्य रास्ते पर पहुंची, वहां जमा पानी और दलदली हालात के चलते आगे बढ़ना संभव नहीं हो सका। मजबूरी में शिक्षकों को रैली को बीच रास्ते से ही समाप्त करना पड़ा। इस दौरान छोटे-छोटे बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा और उन्हें कीचड़ भरे रास्ते से वापस लौटना पड़ा। ग्रामीणों के अनुसार, पलवा गांव की यह सड़क पिछले करीब चार वर्षों से जर्जर हालत में पड़ी है।

विज्ञापन

Fatehpur Bad Road Halts School Chalo Rally, Waterlogging Disrupts Students
पलवा गांव में बदहाल सड़क - फोटो : amar ujala

बरसात के दौरान स्थिति और बिगड़ जाती है और पूरा रास्ता जलमग्न हो जाता है। ऐसे में स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और आम राहगीरों के लिए आवागमन बेहद मुश्किल हो जाता है। गांव के अनंत सिंह, विक्रम सिंह, अखिलेश सिंह, विजय सिंह, लवलेश सिंह, लवकुश सिंह और धीरेंद्र ने बताया कि नगर पंचायत के अधिकारी कई बार निरीक्षण कर चुके हैं, लेकिन सड़क निर्माण को लेकर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। हर बार प्रस्ताव स्वीकृत न होने की बात कहकर मामला टाल दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि रोजाना कीचड़ से होकर गुजरना उनकी मजबूरी बन गया है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बना रहता है। कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग की है, ताकि बच्चों की शिक्षा और ग्रामीणों की आवाजाही प्रभावित न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed