फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur accident, five died

फतेहपुर में सड़क हादसे, पांच की जान गई

Tue, 19 Apr 2016 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Tue, 19 Apr 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
Fatehpur accident, five died
सिरसा में एक्सीडेंट - फोटो : amar ujala

सड़क हादसों में पांच लोगों की जान चली गई। छह लोग घायल हो गए। सोमवार को हुए इन हादसों में मारे गए लोगों में एक नवविवाहिता का पति भी है। नवविवाहिता की हालत गंभीर है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ज्यादातर लोग हेलमेट नहीं लगाए थे।

विज्ञापन


मलवां थाना क्षेत्र के चक्कीनाका मोड़ से हाईवे पर चढ़ते समय तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक पर नवविवाहित जोड़ा था। इस हादसे में बिंदकी क्षेत्र के चांदपुर निवासी पति रामवीर (26) ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वह महावीर के एकलौते पुत्र थे। वह हेलमेट लगाए थे, लेकिन शरीर डीसीएम के पहिए के नीचे आ जाने से कुचल गया। पत्नी रेनू (24) को गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


मलवां थाना के पनई मोड़ पर दो बाइकों की भिड़ंत में हुसैनगंज थाना क्षेत्र के अचाकापुर गांव निवासी विजय (45) की मौत हो गई। विजय का साला विंदेश घायल हो गया। दूसरी बाइक पर सवार ललौली थाना क्षेत्र के कीर्तिखेड़ा निवासी गोविंद और उसका साथी भी घायल हुआ। विंदेश को सदर अस्पताल और गोविंद को बिंदकी सीएचसी में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हुसैनगंज थाना क्षेत्र के डलमऊ रोड पर लोडर की टक्कर से साइकिल सवार किसान थाना क्षेत्र के जमरांवा गांव निवासी इंद्रमणि (65) की मौत हो गई। खागा कोतवाली क्षेत्र के टोल प्लाजा के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार टेनी गांव के मजरे अल्लीपुर बनपुरवा निवासी खुन्नू (12) की मौत हो गई। उनके पिता मनोज कुमार घायल हो गए।


उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। कटरा और जमलामऊ के बीच खस्ताहाल सड़क पर बाइक पलटने से पीछे बैठे थाना क्षेत्र के बेरुई गांव निवासी लवकुश (25) की मौत हो गई। बाइक चला रहे गांव के ही चंद्रपाल घायल हो गए। ये लोग भी हेलमेट नहीं लगाए थे। (विस्तृत खबर पेज तीन पर)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed