फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Farmers will get pure seeds and fertilizer-

किसानों को मिलेगा शुद्ध बीज और खाद-

Thu, 23 Mar 2017 12:38 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर Updated Thu, 23 Mar 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
Farmers will get pure seeds and fertilizer-
मंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह - फोटो : अमर उजाला
कृषि शिक्षा, कृषि अनुसंधान राज्यमंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी भैया ने मिली जिम्मेदारी का बेहतर तरीके से निर्वहन करने की बात कही। कहा कि उनका नाता खेत खलिहान से रहा है। ऐसे में उन्हेें किसानों की हर समस्या मालूम है। उन्हें समस्यामुक्त कर उन्नति कृषि से जोड़ा जाएगा। इसके लिए जो भी जरूरी होगा, किया जाएगा।
विज्ञापन



जिले की हुसैनगंज सीट से विधायक धुन्नी भैया को पहली बार मंत्री पद मिला है। 2007 के चुनाव में वह भाजपा के ही सिंबल से खागा से विधायक बने थे। इस बार योगी सरकार में उन्हें राज्यमंत्री का पद दिया गया है। बकौल राज्यमंत्री, कृषि के क्षेत्र में काफी कुछ करने की दरकार है। अब इस पर काम होगा। नहर में पानी होगा, नलकूप में बिजली होगी। चलने को अच्छी सड़क मिलेगी।
विज्ञापन


उनकी प्राथमिकता को किसानों को शुद्ध बीज और खाद मुहैया कराना है। यह काम जल्द धरातल पर दिखने लगेगा। कृषि शिक्षा और कृषि अनुसंधान के बारे में कहा कि जरूरत पड़ने पर सीएम योगी का समय लेकर इस बारे में चर्चा करेंगे। कृषि शिक्षा को बढ़ावा दिया जाएगा ताकि हमारे अन्नदाता नई और उन्नति खेती से जुड़कर अधिक मुनाफा कमा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed