फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Farmer's son did wonders

Fatehpur News: किसान के लाल ने किया कमाल

Wed, 26 Apr 2023 01:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Wed, 26 Apr 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
Farmer's son did wonders
फतेहपुर। इंटर की टाॅपटेन सूची में चौथा स्थान हासिल करने वाले सरस्वती बाल मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र बिक्रम सिंह किसान परिवार से हैं। पिता राममिलन सिंह खेती किसानी करते हैं। टॉपर को 96.80 प्रतिशत अंक मिले हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणांचल स्थित देवलान निवासी बिक्रम के बड़े भाई शिवम सिंह एलएलबी प्रवेश की तैयारी कर रहे हैं। बड़ी बहन शशि देवी आनलाइन यूपीएससी की तैयारी कर रही हैं। मेधावी से बड़ी बहन सोनी देवी बीए कर रही हैं। बिक्रम ने बताया कि उसका गणित प्रिय विषय है, उसने इंटर में शत-प्रतिशत 100 अंक हासिल किए हैं। मेधावी ने बताया कि मेहनत और लगन से की गई पढ़ाई कभी विफल नहीं होती।
विज्ञापन





फतेहपुर। प्रदेश टॉपटेन सूची में इंटर में चौथा स्थान हासिल करने वाले निखिल तिवारी ने स्कूल में अतिरिक्त क्लास में शामिल होकर यह रैंक हासिल की। उन्हें 96.80 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं। हुसैनगंज क्षेत्र के कुल्हौर गांव निवासी निखिल तिवारी के पिता राजेश तिवारी प्राइवेट नौकरी करते हैं। मां अर्चना तिवारी गृहणीं हैं। बड़े भाई साहिल तिवारी बीए कर रहे हैं। पढ़ाई के लिए मेधावी ने किराये का कमरा लिया है। वह स्वयं खाना बनाते हैं और पूरे समय पढ़ाई करते हैं। स्कूल में हर अतिरिक्त क्लास को अटेंड किया। ये सफलता की कुंजी बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेधावी ने बताया कि अच्छे नंबरों से पास होने के लिए राइटिंग का बड़ा महत्व है। घर में मौखिक याद करने से अच्छा है कि रफ कापी में ही कोई भी विषय वस्तु लिखें। लिखने से चैप्टर आसानी के साथ कंठस्थ हो जाते हैं और सफलता मिलना तय है। उसका लक्ष्य इंजीनियर बना है। उनका शौक ही पढ़ना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed