{"_id":"62d854ef1f57d87c11257fc6","slug":"farmers-get-24-hours-electricity-fatehpur-news-knp7086215198","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को दिलाई जाए डबल ग्रुप बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को दिलाई जाए डबल ग्रुप बिजली
विज्ञापन
फतेहपुर। किसान दिवस पर बिजली व पानी की समस्या पर चर्चा की गई।
विकास भवन सभागार में बुधवार को किसान दिवस का आयोजन हुआ। प्रगतिशील किसान जयदेव सिंह गौतम ने कहा कि जुलाई के दूसरे पखवारे में भी औसत से बहुत कम बारिश हुई है। ऐसे में ज्वार, बाजरा, अरहर, तिल की फसल की बुवाई अभी तक नहीं हो सकी है। इन फसलों की बुवाई का समय भी बीत गया है। नहरों व मानइनरों में पानी छोड़ा जाए।
भाकियू जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह गौतम ने कहा कि जुलाई में खेती के लिए किसानों को बिजली पानी की जरूरत है। इसके लिए नहरों के टेल तक पानी पहुंचाया जाए। ग्रामीण क्षेत्र के उपकेंद्रों को 24 घंटे आपूर्ति चालू कराई जाए।
सीडीओ ने अधिकारियों से कहा कि अगले किसान दिवस के पहले सभी समस्याओं को कराकर रिपोर्ट दी जाए। इस मौके पर उप कृषि निदेशक राममिलन सिंह परिहार, जिला कृषि अधिकारी बृजेश सिंह, भूमि संरक्षण अधिकारी कृषि बबलू कुमार, अधीक्षण अभियंता विद्युत राकेश कुमार पांडेय, अधिशासी अभियंता मेघ सिंह, आरके वर्मा, एक्सईएन सिंचाई जेपी वर्मा, किशनलाल, एसडीओ वर्कशाप संजय यादव, जेई लघु सिंचाई विनोद यादव, प्रगतिशील किसान लोकनाथ पांडेय, भाकियू के तहसील अध्यक्ष दीपक गुप्ता, सोनू सिंह मौजूद रहे।