फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Farmers began to gather to buy seeds

बीज खरीदने के लिए जुटने लगे किसान

Sat, 05 Dec 2015 12:49 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर Updated Sat, 05 Dec 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
Farmers began to gather to buy seeds

सरकारी बीज भंडारों में गेहूं के बीज खरीदने के लिए

विज्ञापन
किसानों की भीड़ जुटने लगी है। सुबह से शाम तक किसानों की लाइन लगी रहती है। अनुदान का लाभ लेने के लिए किसान राजकीय बीज भंडार से ही गेहूं का बीज खरीद रहे हैं।

प्रशासन के निर्देश पर सभी सरकारी किसान बीज भंडार केंद्र के गोदामों में बीज पहुंच गया है। दो दिन पहले हुई बारिश से खेतों में फसल बोने के लिए पर्याप्त नमी हो गई है।

अनुदान का लाभ लेने के लिए किसान राजकीय बीज भंडारगृहों से बीज खरीद रहा है। जिला कृषि अधिकारी रविकांत सिंह ने कहा कि जिले में साढ़े सात हजार क्विंटल गेहूं का बीज आया है।

जो सभी 13 राजकीय बीज भंडारगृहों में पहुंचा दिया गया है। किसानों को फसल बुआई में बीज की कमी नहीं होने दी पाएगी। जरूरत पडने पर और बीज मंगा लिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि जिन किसानों को रजिस्टे्रशन नहीं हुआ है। वह किसान खतौनी, मोबाइल नंबर, वोटर आईडी की छाया कापी, बैंक के पासबुक की छाया कापी बीज भंडार केंद्र प्रभारी के पास जमा कर दें, जिससे तत्काल ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन करा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed