{"_id":"58557e7a4f1c1bf95164a10a","slug":"farmer-killed-in-the-attack-wounded-hungama","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानलेवा हमले में घायल किसान की मौत, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानलेवा हमले में घायल किसान की मौत, हंगामा
अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Sat, 17 Dec 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करने पहुंचे परिजन व हाजीपुरगंग के ग्रामीण।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेड़ काटने का विरोध करने पर जानलेवा हमले में घायल बुजुर्ग किसान बच्चा लोधी ने शुक्रवार की रात दम तोड़ दिया। उसके एक बेटे को भी कानपुर रेफर किया गया है। शनिवार को आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। कलेक्ट्रेट व एसपी दफ्तर पहुंचे और हंगामा किया। बाद में एएसपी के आश्वासन पर शांत हुए। शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है लेकिन गांव व पोस्टमार्टम हाउस दोनों जगह पर्याप्त फोर्स लगा दी गई है।
बच्चा लोधी (65) हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हाजीपुरगंग निवासी थे। परिजनों का कहना है कि उनके दरवाजे पर लगे नीम के पेड़ को शुक्रवार शाम पड़ोसी मनोहर लोधी अपने परिवार संग काट रहे थे। बच्चा ने विरोध किया तो मनोहर पक्ष के लोगों ने उन पर कुल्हाड़ी, लाठी डंडे, भाले से जानलेवा हमला कर दिया। बीच बचाव को पहुंचे बच्चा के बेटे परमजीत और बीरू लोधी भी धारदार हथियार की चोट से घायल हुए। बच्चा की पत्नी सियावती की तहरीर पर पुलिस ने मनोहर व उसके बेटे धीरेंद्र, रोहित और साढ़ू जनार्दन के बेटे आशीष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। जिला अस्पताल से शुक्रवार रात बच्चा को डाक्टरों ने कानपुर रेफर किया था। कानपुर हैलट पहुंचते ही बच्चा की मौत हो गई। परिवारीजन लाश को साथ लेकर लौट आए। इधर परमजीत की हालत बिगड़ने पर शनिवार को डाक्टरों ने उसे भी कानपुर रेफर कर दिया।
हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से गुस्साए परिजनों ने शनिवार दोपहर पोस्टमार्टम हाउस पर हंगामा शुरू कर दिया। पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई से पुलिस को रोक दिया गया। डीएम से मिलने परिजन व ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे। डीएम के न मिल पाने पर एसपी कार्यालय पहुंचे। वहां गिरफ्तारी की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। एएसपी आरके यादव ने ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। बच्चा लोधी की बेटी बसंती देवी ने एक और तहरीर एएसपी को सौंपी है। इसमें कई और आरोपियों के नाम शामिल हैं। देर शाम पोस्टमार्टम के कागजात पुलिस तैयार कर पाई। सीओ सिटी समर बहादुर इसके बाद घटनास्थल का जायजा लेने पहुंचे। एएसपी ने बताया कि आरोपियों के दबंग होने की शिकायत की गई है। पीड़ित परिवार की सुरक्षा के लिए पुलिस ड्यूटी लगा दी गई है। हमलावर जल्द गिरफ्तार होंगे।