{"_id":"611fe52b8ebc3e14f006bafa","slug":"farmer-killed-in-road-accident-fatehpur-news-knp6472789198","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में किसान की मौत
विज्ञापन
बहुआ। खेत से घर लौट रहे किसान को शुक्रवार दोपहर वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में किसान की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
ललौली थानाक्षेत्र के दतौली गांव के पास बांदा-टांडा हाइवे पर पैदल जा रहे किसान रमेश सिंह (50) निवासी दतौली को किसी वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह खंती में जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। किसान के सिर में गंभीर चोटें आईं और पैर भी टूट गया। एंबुलेंस से बहुआ
पीएचसी में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर किया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान किसान ने दम तोड़ दिया। मृतक की पत्नी उर्मिला देवी व बेटियों शिवानी, नैंसी का रो-रोकर हाल बेहाल है। मृतक का एक पुत्र अंकुश सिंह है। थानाध्यक्ष योगेंद्र पटेल ने बताया कि परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली है। हादसा करने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है।