फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Farmer beaten up on suspicion of paddy theft, FIR registered against four

Fatehpur News: धान चोरी का आरोप लगाकर किसान को पीटा, चार पर प्राथमिकी दर्ज

Tue, 20 Oct 2026 01:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Farmer beaten up on suspicion of paddy theft, FIR registered against four
फतेहपुर। धान कम होने का आरोप लगाकर एक किसान के साथ मारपीट की गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद और दो अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। दुनियापुर निवासी रामप्रकाश ने पुलिस को बताया कि 17 अक्तूबर को वह मनोज से खरीदे धान को बोरियों में भर रहे थे। रात करीब नौ बजे उन्होंने मनोज को मौके पर बुलाया। मनोज ने धान कम होने की बात कहकर रामप्रकाश पर चोरी का आरोप लगाया। इसके बाद मनोज, धर्मपाल और दो अन्य लोगों ने रामप्रकाश को लात-घूंसों और डंडों से पीटा। हमले में रामप्रकाश के सिर और शरीर पर चोटें आईं। यह विवाद करीब 46 बोरी धान भरने के बाद बचे धान को वापस रखने के दौरान हुआ। थरियांव थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed