{"_id":"621929dc94074167fd120b16","slug":"fansi-fatehpur-news-knp6826052139","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी लगाकर युवक ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फांसी लगाकर युवक ने दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असोथर। थाना क्षेत्र के कुसुंभी गांव में एक युवक ने शुक्रवार दोपहर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से कुछ देर पहले आसपास के लोगों ने उसे मोबाइल पर किसी से बातचीत करते देखा था।
गांव निवासी गुलाब पासवान (21) शुक्रवार दोपहर मोबाइल पर किसी से बात कर रहा था। जिसके बाद घर के अंदर चला गया। किसी काम से पड़ोस में रहने वाले चाचा ननकू घर पहुंचे। उन्होंने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। दरवाजा को धक्का देकर किसी तरह से खोला गया। तभी कमरे में धन्नी पर रस्सी के फंदे से गुलाब का शव लटकता पाया। खेत पर मौजूद मां घर पहुंची।
मृतक के चाचा ननकू ने बताया कि गुलाब का पिता फूलचंद्र जयपुर में काम के सिलसिले में रहते हैं। फूलचंद्र ने दो शादियां की थी। मृतक गुलाब की मां चुनकी देवी की मौत करीब 20 साल पहले हो गई थी। जिसके बाद फूलचंद्र ने दूसरी शादी की। दूसरी पत्नी से दो बेटियां ज्योति, मोती और एक बेटा रोहित हैं। थानाध्यक्ष डीडी सिंह ने बताया कि चाचा की ओर से तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना का कारण परिजनों ने नहीं बताया है।