फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Family members and supporters have ruckus

परिजनों व समर्थकों ने किया हंगामा

Tue, 09 Aug 2016 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Tue, 09 Aug 2016 02:07 AM IST
विज्ञापन
Family members and supporters have ruckus
पेड़ से लटकी म‌िली लाश - फोटो : amar ujala
 दिहाड़ी मजदूर की करंट से हुई मौत के बाद सोमवार को पोस्टमार्टम हाउस में परिजनों व समर्थकों ने जमकर हंगामा किया। पोस्टमार्टम के बाद शव को हाईवे पर रखकर जाम लगाने की जिद देख किसी ने पुलिस को फोन कर दिया। फोर्स पहुंची तो परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। बवाल बढ़ता देख विद्युत अधिकारी बुलाए गए। बीस हजार रुपये तुरंत और डेढ़ लाख रुपये मुआवजा देने के आश्वासन पर हंगामा शांत हुआ।
विज्ञापन



हुसैनगंज थाने के गणपतपुर गांव निवासी भवदत्त वाजपेयी का बेटा अनुज दत्त शहर के शांतीनगर विद्युत उपकेंद्र में दिहाड़ी लाइनमैन था। रविवार देर शाम ज्वालागंज में डिप्लोमेट होटल के पास शट डाउन लेकर पोल पर चढ़ा, तभी आपूर्ति चालू हो गई और वह करंट लगने से नीचे आ गिरा। आसपास के लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन



परिजनों का आरोप है कि घटना की सूचना के बाद भी मौके पर बिजली विभाग का एक भी कर्मचारी देखने तक नहीं आया। जिला अस्पताल पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे सपा के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव ने बिजली विभाग के अधिकारियों से फोन पर वार्ता की, लेकिन इसका भी कोई असर नहीं पहुंचा। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बिजली विभाग की कार्यशैली से दिहाड़ी मजदूरों में रात से ही रोष था। इसके साथ ही घटना का शिकार लाइनमैन के परिजन भी नाराज थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद शव रख हाईवे जाम करने की घोषणा कर दी। इस दौरान बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी भी शुरू हो गई। सूचना पर पोस्टमार्टम हाउस में बड़ी तादाद में पुलिस बल पहुंच गया और पीड़ितों की मंशा की सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई।



पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे अधिशासी अभियंता आरडब्लू पॉल परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए 20 हजार रुपये अंतिम संस्कार के लिए प्रदान किए और ठेकेदार से एक लाख 50 हजार का मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद मामला शांत हो पाया। अधीक्षण अभियंता विद्युत आरएन सिंह ने बताया कि दिहाड़ी लाइन मैन के कंरट से मौत के मामले की जांच कराई जा रही है। ठेकेदार को तत्काल डेढ़ लाख रुपये मुआवजा के तौर पर पीड़ित परिवार को देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed