फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   eye test,fatehpur news,black fungus

ब्लैक फंगस: शुरू हो गई नेत्र अस्पताल की ओपीडी

Wed, 26 May 2021 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
eye test,fatehpur news,black fungus
फतेहपुर। ब्लैक फंगस का खतरा टालने के लिए नेत्र अस्पताल में ओपीडी चालू हो गई है। मंगलवार को ओपीडी खुलने से भीड़ तो नहीं दिखी लेकिन अस्पताल पहुंचे मरीजों को राहत जरूर मिली।
विज्ञापन

शासन ने संक्रमण के दौर में सरकारी अस्पतालों की ओपीडी बंद कर दी है। केवल फीवर हेल्प डेस्क संचालित हो रही हैं। जिसमें खांसी, जुकाम और बुखार के मरीज देखे जा रहे हैं। गंभीर रोगियों को कोविड अस्पतालों में भर्ती किया जा रहा है।
विज्ञापन

ब्लैक फंगस के मामले सामने आने के बाद शासन ने हर एक जिले में नेत्र चिकित्सा विभाग को सचेत किया है। इसी कड़ी में मंगलवार को जिला मुख्यालय के मदन मोहन मालवीय नेत्र चिकित्सालय की ओपीडी सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच संचालित हुई। ओपीडी में सिर्फ पांच रोगी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें से किसी को भी ब्लैक फंगस की शिकायत नहीं थी। सीएमओ डॉक्टर गोपाल कुमार माहेश्वरी ने बताया कि ब्लैक फंगस की रोकथाम के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। बुधवार ब्लैक फंगस पर स्वास्थ्य कर्मियों को ट्रेनिंग दी जाएगी। उधर, एसीएमओ डॉ. संजय कुमार का कहना है कि मौजूदा समय जो हालात हैं उन्हें देखते हुए फैसले लिए जा रहे हैं। ब्लैक फंगस का कांटेक्ट सीधे तौर पर नाक, कान और गला से भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed