फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Every inch of the station reconstructed by the Cello

स्टेशन के चप्पे-चप्पे को सेलो ने खंगाला

Sun, 19 Feb 2017 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Sun, 19 Feb 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
Every inch of the station reconstructed by the Cello
स्टेशन को चेक करती डॉग स्क्वायड टीम - फोटो : अमर उजाला
 प्रधानमंत्री की जनसभा से ठीक 24 घंटे पहले रेलवे पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था चौकसी में पूरी ताकत झोंक दी है। कानपुर से आई डॉग स्क्वायड टीम ने चप्पे-चप्पे में सघन चेकिंग की। जीआरपी एक कंपनी पीएसी बटालियन के साथ लगातार काबिंग पर है। स्टेशन से पांच किलोमीटर दूर रेलवे ट्रैक के आसपास किसी को फटकने नहीं दिया जा रहा है।  
विज्ञापन



बता दें कि शहर की मंडी समिति में रविवार को प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा होनी है। इसके मद्देनजर कानपुर जीआरपी से ओम प्रकाश दुबे और डॉग प्रभारी एसएन पांडेय शनिवार दोपहर टीम के साथ स्टेशन पहुंचे। स्मार्ट डॉग सेलो ने पूरे स्टेशन को खंगाला। करीब दो घंटे सेलो पार्सल कार्यालय, प्लेटफार्म, शौचालय, आरक्षण केंद्र, प्रतीक्षालय व आसपास इलाके में घूमा। बाइकों और कुछ यात्रियों के पास भी पहुंचा। पुलिस ने उन यात्रियों के बैग खंगाले। सेलो के पास आते ही यात्रियों में हलचल मच जाती। जीआरपी एसओ समरबहादुर के साथ पीएसी कंपनी के कमांडेट जियालाल की एक टीम के साथ पूरब दिशा में पांच किलोमीटर के रेलवे ट्रैक पर भ्रमण किया।
विज्ञापन



दूसरी ओर पश्चिम दिशा में जीआरपी सब इंस्पेक्टर राजकु मार पांडेय ने आधी कं पनी पीएसी के साथ पैदल मार्च किया। आरपीएफ कंपनी क मांडर रामबहादुर कानपुर और इलाहाबाद से आए जवानों के साथ ट्रेनों पर संदिग्धों की जांच करते रहे। इस मौके पर एसआई लाल प्रताप यादव, एसआई दिनेश कुमार, एसआई राजकुमार गुप्ता, एसआई संजीव कुमार, एसआई दुर्रविजय सिंह, एसआई कृष्णचंद्र तिवारी, रमेश कुमार यादव, मोहम्मद हुसैन, राजकुमार आर्या, धनंजय राम शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed