{"_id":"6a87479450aef74c3a0a3668","slug":"ev-charging-point-to-be-set-up-at-roadways-bus-stand-drivers-to-get-relief-fatehpur-news-c-217-1-fth1015-160842-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: रोडवेज बस स्टैंड पर लगेगा ईवी चार्जिंग पॉइंट, चालकों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: रोडवेज बस स्टैंड पर लगेगा ईवी चार्जिंग पॉइंट, चालकों को मिलेगी राहत
विज्ञापन
फतेहपुर। जिले में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती संख्या के बीच रोडवेज बस स्टैंड परिसर में ईवी चार्जिंग पॉइंट स्थापित किया जाएगा। इसके शुरू होने से इलेक्ट्रिक कार, ऑटो और अन्य ईवी चालकों को चार्जिंग के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। यह जिले का पहला प्रमुख सार्वजनिक ईवी चार्जिंग स्टेशन होगा।
अभी जिले में इलेक्ट्रिक वाहन चालकों को चार्जिंग के लिए निजी स्थानों या आसपास के जिलों पर निर्भर रहना पड़ता है। चार्जिंग पॉइंट शुरू होने के बाद बस स्टैंड पहुंचने वाले चालक जरूरत के अनुसार वाहन चार्ज कर सकेंगे। इससे लंबी दूरी तय करने वाले ईवी चालकों को भी राहत मिलेगी।
रोडवेज बस स्टैंड शहर के प्रमुख हिस्से में होने के कारण यहां चार्जिंग सुविधा शुरू होने से अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिलने की उम्मीद है। परिवहन विभाग की ओर से चार्जिंग पॉइंट लगाने की प्रक्रिया की जा रही है। स्टेशन शुरू होने के बाद निर्धारित शुल्क लिया जाएगा।
विज्ञापन
ईवी वाहनों के बढ़ते चलन के बीच जिले में सार्वजनिक चार्जिंग सुविधा की शुरुआत पर्यावरण संरक्षण के साथ इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने की दिशा में भी अहम कदम माना जा रहा है।
रोडवेज बस स्टैंड परिसर में ईवी चार्जिंग पॉइंट स्थापित करने की प्रक्रिया चल रही है। इसके शुरू होने से इलेक्ट्रिक वाहन चालकों को शहर में ही चार्जिंग की सुविधा मिल सकेगी। यह सुविधा जिले में ईवी वाहनों के बढ़ते चलन को देखते हुए काफी उपयोगी साबित होगी।
- एसपी सिंह, क्षेत्रीय सहायक प्रबंधक।