फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   eteeem haikar ko pulis ne uthaaya, agava karane ka macha shor

एटीएम हैकर को पुलिस ने उठाया, अगवा करने का मचा शोर

Fri, 16 Oct 2020 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
eteeem haikar ko pulis ne uthaaya, agava karane ka macha shor
चौडगरा (फतेहपुर)। गोपालगंज हाइवे से एक युवक को मध्य प्रदेश की पुलिस ने उठा लिया। गैर प्रांत की पुलिस युवक को साथ ले जा रही थी तभी अगवा करने का शोर फैल गया। जिस पर मलवां पुलिस सक्रिय हो गई। यहां की पुलिस ने मध्य प्रदेश पुलिस का वाहन रोक लिया। मध्य प्रदेेश पुलिस की दलील पर कल्याणपुर पुलिस को बुलाया गया। पूरा वाक्या समझने के बाद स्थानीय पुलिस ने युवक को साथ ले जाने की अनुमति दी।
विज्ञापन

गुरुवार की दोपहर साढ़े तीन बजे मध्या प्रदेश के कटनी जिले की पुलिस ने कल्याणपुर थानाक्षेत्र में पहुंची। एमपी पुलिस के आने की जानकारी से स्थानीय पुलिस अनजान थी। एमपी पुलिस ने गोपालगंज नेशनल हाईवे से लहंगी गांव के एक युवक को उठा लिया। गैर प्रांत के सादे कपड़ों में पहुंची पुलिस को बदमाश समझकर इलाकाई लोगों ने युवक को अगवा किए जाने का शोर मचा दिया। इस दौरान मध्य प्रदेश की पुलिस युवक को गाड़ी में बैठकर फतेहपुर की ओर चली गई। यह सूचना मिलने पर कल्याणपुर पुलिस हकरत में आ गई और मलवां पुलिस को होशियार कर दिया। मलवां में पुलिस ने चार पहिया वाहन रोक कर तलाशी लेनी शुरू कर दी। इसी दौरान मध्य प्रदेश पुलिस का वाहन भी आ गया। जिसे पुलिस साथ में थाने ले गई। यहां पर मध्य प्रदेश पुलिस ने एटीएम हैक करके रुपए पार करने के आरोप में युवक को दबोचने की बात कही। जिस पर कल्याणपुर पुलिस को बुलाया गया।
विज्ञापन

कल्याणपुर के कार्यवाहक थानेदार अजीत पांडेय ने बताया कि मध्य प्रदेश कटनी के साइबर सेल प्रभारी नीरज दुबे की टीम ने गोपालगंज से सुभाष की गिरफ्तारी की है। युवक का एटीएम हैकर गिरोह से वास्ता बताया गया है। मामले की जानकारी युवक के परिजनों को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed