{"_id":"6a2c608cad58802ec70f9eca","slug":"estimate-to-be-prepared-based-on-new-rates-road-construction-to-gain-momentum-fatehpur-news-c-217-1-ham1014-156626-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: नई दरों पर बनेगा एस्टीमेट, सड़क निर्माण में आएगी तेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: नई दरों पर बनेगा एस्टीमेट, सड़क निर्माण में आएगी तेजी
विज्ञापन
फतेहपुर। डामर की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण ठप पड़े सड़क निर्माण और मरम्मत कार्यों को अब दोबारा गति मिलने जा रही है। शासन की ओर से डामर की नई दरों के आधार पर एस्टीमेट तैयार कराने के निर्देश के बाद लोक निर्माण विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। इससे जिले की 367 सड़कों पर रुके कार्यों के जल्द पूरे होने की उम्मीद बढ़ गई है।
डामर के दाम कई गुना बढ़ जाने से कार्यदायी संस्था के ठेकेदारों ने पुराने रेट पर काम करने से इन्कार कर दिया था। इसके चलते स्टेट हाईवे, जिला मार्गों और ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों के चौड़ीकरण, मरम्मत और नए निर्माण कार्य प्रभावित हो गए थे। लगातार शिकायतों के बाद शासन ने नई दरों के अनुसार एस्टीमेट तैयार कर बिल भुगतान की अनुमति प्रदान की है।
पीडब्लूडी अधिकारियों के अनुसार ठेकेदारों के साथ समन्वय कर संशोधित एस्टीमेट तैयार किए जा रहे हैं और उन सड़कों को प्राथमिकता दी जाएगी। यहां आवागमन सबसे अधिक प्रभावित है। पीडब्लूडी के एक्सईएन अनिल कुमार शील ने बताया कि नए रेट लागू होने से निर्माण कार्यों में आ रही आर्थिक बाधा दूर होगी और काम में तेजी आएगी।