फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Encounter with the accused of murder in snatching the pistol of the police inspector

Fatehpur News: दरोगा की पिस्टल छीन में हत्यारोपी से मुठभेड़

Thu, 31 Jul 2025 12:57 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Thu, 31 Jul 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Encounter with the accused of murder in snatching the pistol of the police inspector
फोटो -19- पुलिस मुठभेड़ में घायल को लेकर जाती पुलिस। (स्रोत:पुलिस)
विज्ञापन


- पैर में गोली लगने से आरोपी घायल
- घटनास्थल पर युवक का मोबाइल, चप्पल खोजने गई थी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
किशनपुर। पिता की मौत की खुन्नस में महिला की बेरहमी से हत्या करने का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया।
थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला सोमवार शाम सब्जी लेने पड़ोसी सर्वेश निषाद के साथ बाजार गई थी। बाजार से लौटते समय दमहा नाला के पास रात को शराब पिलाने के बाद महिला की सर्वेश ने हत्या कर दी थी। झाड़ियों के बीच से महिला का अर्धनग्न हालत में शव बरामद हुआ था।
विज्ञापन

हत्यारोपी पुलिस को गुमराह करने के लिए मंगलवार सुबह थाने पहुंचा था। जहां उसे पुलिस ने पकड़ लिया था। आरोपी ने घटनास्थल में चप्पल व मोबाइल छूटने की बात कही थी। पुलिस देर रात आरोपी को लेकर घटनास्थल पर साक्ष्य की तलाश में गई थी। पुलिस टीम में मौजूद दरोगा की पिस्टल छीनकर हत्यारोपी फायर की कोशिश करने लगा। इसी दौरान पुलिस की गोली से आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल, चप्पल व महिला की पायल बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
पति बोला हत्यारोपी से नहीं कोई दुश्मनी
महिला के पति ने बताया कि आरोपी पिता की हत्या के शक में बदला लिए जाना झूठ बता रहा है। हत्यारोपी सर्वेश पत्नी को चाची कहता था। घटना की शाम भी ऐसी कोई बातचीत नहीं की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed