फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Empty Deleted campaign possession

अभियान चला खाली हटाए कब्जे

Fri, 03 Jul 2015 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Fri, 03 Jul 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
Empty Deleted campaign possession

कस्बे के बांदा सागर व मुगलरोड हाइवे की पटरियों पर कब्जे हटाने के लिए पालिका ने गुरुवार को अभियान चलाया। अतिक्रमण दस्ते ने सड़क किनारे फुटपाथ पर लगी दुकानों को ढहा दिया। इस दौरान कुछ जगहों पर दस्ते को लोगों का विरोध भी झेलना पड़ा, वहीं कुछ जगहों पर सख्ती देखकर लोगों ने खुद ही अपने कब्जे हटाने शुरू कर दिए।

विज्ञापन

गौरतलब है कि सड़क तक फैले कब्जों से आए दिन घंटाें जाम लगता है। जाम में दर्जनों वाहन घंटों फंसे रहते हैं, वाहन तो दूर राहगीरों को निकलना दूभर होता है। अमर उजाला ने एक जुलाई को प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद बांदा सागर हाइवे में स्टेशन रोड से लेकर सीएचसी तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया है। गुरुवार को नगर पालिका परिषद के पर्यवेक्षक अधिकारी और एसडीएम जेएन सचान के निर्देश पर दस्ता पहले बांदा-सागर हाइवे के स्टेशन रोड रविदास मंदिर के पास पहुंचा। यहां पटरियों पर अवैध निर्माणों को जेसीबी ने ढहा दिया। इसके बाद गांधी चौराहा, बाबा कुटी, तहसील रोड से सीएचसी तक का अतिक्रमण हटाया गया। तमाम अतिक्रमणकारियों ने अतिक्रमण हटाओ दल के पहुंचने के पहले ही अपनी-अपनी गुमटियां व अतिक्रमण हटाकर पटरियों को खाली कर दिया। अभियान में एसडीएम जेएन सचान, कोतवाल केके यादव, नायब तहसीलदार सुनील पटेल, नगर पालिका परिषद के कार्यवाहक अधिशाषी अधिकारी विशाल सिंह, इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह, करोत्तम सिंह,मनोज शुक्ला, गिरीश पांडेय, धर्मेंद्र, शकील, जावेद आदि आधा सैकड़ा से अधिक पालिका कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन


इंसेट
चलता रहेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान
बिंदकी। एसडीएम जेएन सचान ने बताया कि नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान बराबर चलता रहेगा। उन्होंने कहा कि सोमवार को सीएचसी के आगे अंबेडकर चौराहा, ललौली रोड, बराती नगर तक का अतिक्रमण हटाया जाएगा। चेतावनी देते हुए कहा कि जिन इलाकों में अभियान शुरू करना है, वहां लोग खुद ही कब्जे हटा लें तो बेहतर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंसेट
कहीं तोड़ा तो कहीं छोड़ा
बिंदकी। बांदा सागर हाइवे के स्टेशन रोड रविदास मंदिर से लेकर सीएचसी तक पटरियां खाली कराए जाने के लिए चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान में कहीं तोड़ने तो कहीं छोड़ने का खेल चर्चा का विषय बना रहा। तहसील के सामने एक सब्जी विक्रेता, सीएचसी के सामने, इलाहाबाद बैंक के पास कई दुकानों को हटाकर पटरियां नहीं खाली कराई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed