फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   employment,fathepur news,rojgar mela,274 youth,job in fair

रोजगार मेले में 274 युवाओं को मिली नौकरी

Thu, 11 Feb 2021 07:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 07:29 PM IST
विज्ञापन
employment,fathepur news,rojgar mela,274 youth,job in fair
रोजगार मेला में पंजियन कराते अभ्यार्थी - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। जिला सेवायोजन कार्यालय में गुरुवार को लेग रोजगार मेला में 274 युवाओं को नौकरी मिली। सदर विधायक विक्रम सिंह ने मेला का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

मेले में 12 कंपनियों ने साक्षात्कार के माध्यम से आठ हजार से लेकर 20 हजार के वेतन पर युवाओं का चयन किया। मेले की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी विनीता ने की।
आईटीआई, कौशल विकास मिशन और जिला सेवायोजन कार्यालय के संयुक्त मेला का शुभारंभ करते हुए सदर विधायक ने कहा कि देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए युवाओं को स्वरोजगार के लिए अपना लक्ष्य केंद्रित करने की जरूरत है।
विज्ञापन

सरकार का लक्ष्य एक साल में प्रदेश में तीन लाख युवाओं को नौकरी देने का है। जिला सेवायोजन अधिकारी उज्जवल सिंह ने बताया कि मेला से पहले ऑनलाइन और ऑफलाइन रोजगार मेलों के माध्यम से 973 युवाओं को आठ हजार से 15 हजार के वेतनमान पर नौकरियां दिलाई जा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द ही दूसरा रोजगार मेला लगाया जाएगा। मेला में पहली बार आई सात सौ युवाओं को नौकरी देने के लिए आई मेगा मिंट सोल्यूशंस कंपनी को सिर्फ चार युवा ही मिल पाए।
प्रतिभाग करने वाली कंपनियां व चयनित युवा
1-प्रिविलेज पीपुल लखनऊ-49
2-उज्ज्वल एग्रीकल्चर प्रा. लिमिटेड-14
3-एक्जेंट एक्वा प्रा. लिमिटेड-16
4-जी-4 सिक्योर सोल्यूशंस इंडिया प्रा. लि-36
5-मेक आर्गेनिक इंडिया-16
6-बायोटक रिसर्च इं. इंडिया-19
7-मेगा मिंट सोल्यूशंस-04
8-एसआईएस सिक्यूरिटी-50
9-माई लाइफ स्टाइल सेल्फ बिजनेस-54
10-मदरसन-----08
11-पीपीएपी-----02
12-बीकेटी------06
...................................................
योग - 274
...................................................
पूरेदान गांव निवासी रुद्रप्रताप सिंह का चयन 10 हजार रुपये मासिक पर सिक्योरिटी गार्ड के लिए किया गया है। वह नौकरी मिलने से खुश है। उसका कहना है कि पिता प्राइवेट नौकरी करते हैं। वह प्राइवेट नौकरी करते हुए सरकारी नौकरी पाने के लिए भी प्रयास करता रहेगा।
कोर्रासादात निवासी अनूप सिंह को रोजगार मेले में 11500 रुपये मासिक की नौकरी मिली है। वह हाईस्कूल पास है, इससे पहले गांव में मजदूरी करते थे। नौकरी मिलने से उन्हें काफी खुशी है। बताया कि कड़ी मेहनत करते वह और अच्छे वेतन वाली नौकरी हासिल करेगा।
शहर के उत्तरी गौतम नगर की शिवानी श्रीवास्तव मायके में रहती हैं। उन्होंने अपने पैरों खड़े होने के लिए लखनऊ में नौकरी करने का निर्णय लिया है। वह 10 हजार रुपये मासिक की नौकरी मिलने से काफी खुश है। बताया कि कड़ी मेहनत करके वह कंपनी को आगे बढ़ाएंगी।

सातों धरमपुर के मजरे सूबेदार का पुरवा निवासी शैलेंद्र कुमार प्रवासी मजदूर हैं। वह मुंबई से लॉकडाउन में घर आया था। वह आईटीआई फिटर है। उसे लखनऊ में आठ घंटे काम करने के बदले में 10 हजार रुपये मिलेंगे। बताया कि नौकरी करके उसे काफी खुशी मिलेगी।

रुद्र प्रताप सिंह

रुद्र प्रताप सिंह- फोटो : FATEHPUR

अनूप सिंह

अनूप सिंह- फोटो : FATEHPUR

शिवानी श्रीवास्तव

शिवानी श्रीवास्तव- फोटो : FATEHPUR

शैलेंद्र कुमार

शैलेंद्र कुमार- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed