बिजली के लिए उपकेंद्र पर बवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माहौर फीडर बंद होने से गुस्साए कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गांव कांकराबाद के लोगों ने रविवार रात बिजली उपकेंद्र पर धावा बोल दिया। यहां एसएसओ से अभद्रता की। कर्मचारियों से मारपीट कर मोबाइल, लॉगबुक व मशीन का हैंडल उठा ले गए। चारों फीडर बंद कराने के बाद ही ग्रामीण उपकेंद्र से हटे। इससे भड़के कर्मचारी भी उपकेंद्र पर ताला डालकर चले गए। सोमवार को पुलिस ने कर्मचारियों की तहरीर पर दो नामजद व तीस अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की तो कर्मचारी काम पर लौट आए। बवाल के कारण करीब डेढ़ सौ गांवों की बिजली 12 घंटे गुल रही। बिजली के बिना लोगों को पेयजल की दिक्कत भी झेलनी पड़ी।
रविवार रात लगभग 11 बजे विद्युत उपकेंद्र पर एसएसओ धर्मेंद्र यादव व श्रीलाल मौजूद थे। कर्मचारियों ने बताया कि तभी ट्रैक्टर व बाइकोेें से 50 से ज्यादा लोग आ धमके। इन्होंने मौहार फीडर चालू करने को कहा। कर्मचारियों ने बताया कि लोड अधिक होने से मौहार, शाहजहांपुर, तेंदुली, आशापुर फीडरों से बारी-बारी से रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति करने के निर्देश हैं।
यह सुनते ही ग्रामीणों ने मारपीट शुरू कर दी और सभी फीडर बंद करा दिए। जाते-जाते एसएसओ का मोबाइल, लॉगबुक, मशीन का हैंडिल भी उठा ले गए। कर्मचारियों ने रात में ही चौकी इंचार्ज चौडगरा राकेश मौर्या को जानकारी दी।
सोमवार को कर्मचारियों ने एसडीओ वैभव आनंद, जेई नरेंद्र प्रसाद तिवारी के साथ थाने जाकर गांव मौहार के मजरे कांकराबाद निवासी फूलचंद्र, चंद्रपाल व तीस अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने, मारपीट कर सामान उठा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई। थानाध्यक्ष एके सिंह ने बताया कि घायल कर्मचारियों को मेडिकल के लिए गोपालगंज पीएचसी भेजा गया है।