फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Electricity failure for 36 hours of 250 villages, people suffering

Fatehpur News: 250 गांवों की 36 घंटे से बिजली गुल, लोग बेहाल

Fri, 29 Sep 2023 12:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Fri, 29 Sep 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Electricity failure for 36 hours of 250 villages, people suffering
असोथर। उपकेंद्र से जुड़े 250 गांवों में 36 घंटे से भी अधिक समय से बिजली नहीं है। लोग बेहाल हैं। बिजली न होने से पेयजल समस्या का भी सामना करना पड़ रहा है। उपकेंद्र से निकली मेन लाइन पूरी तरह से जर्जर होने के कारण आए दिन फॉल्ट हो रहे हैं। दशकों से लाइन को बदला नहीं गया है।
विज्ञापन

असोथर कस्बे में बुधवार सुबह पांच बजे बिजली गुल हो गई। इसके बाद बृहस्पतिवार शाम तक बिजली बहाल नहीं हुई। बुधवार दिन से लगे विद्युत कर्मी देर रात फाल्ट ढूंढ सके। इस दौरान असोथर विद्युत उपकेंद्र से कस्बा समेत नरैनी, जरौली, गाजीपुर, थरियांव, घरवासीपुर फीडरों समेत करीब 250 में गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित रही। बता दें कि असोथर उपकेंद्र से फीडरों के लिए गुजरी 33/11 केवी की अत्यधिक जर्जर हो चुकी है। इस कारण आए दिन क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की समस्या बनी रहती है।
विज्ञापन

लाइन लंबी होने के कारण भी अक्सर आपूर्ति प्रभावित होती है। 36 घंटे से अधिक होने के बाद भी बिजली नहीं पहुंची तो पूरा क्षेत्र अंधेरे में डूब गया। इस दौरान लोगों के घरों में लगे इन्वर्टर, बैटरी भी ठप हो गए और मोबाइल भी बंद हो गए। इलेक्ट्रॉनिक की दुकान सहित आटा चक्की, तेल पेराई का व्यवसाय ठप हो गया। इसका असर बारावफात पर्व और छात्रों की पढ़ाई पर भी पड़ा। बुधवार रात को लोगों ने लालटेन के सहारे खाना बना कर खुले आसमान में रात बिताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपभोक्ता विमल सिंह, विजय गुप्ता, मृदुल तिवारी, राजेश चौहान, राजू तिवारी ने कहा कि बिजली सुधारने के लिए नित नई घोषणा सुनने को मिलती है। लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हो रहा है। उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि विद्युत आपूर्ति दुरुस्त करने के लिए अधिकारी और कर्मचारी गंभीर नहीं हैं। जेई कमल सिंह ने बताया कि चुरियानी के पास लाइन में फाल्ट होने से आपूर्ति ठप हुई है। आपूर्ति बहाल कराने का प्रयास किया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed