फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Electric pole falls on bike rider after car collides with him, youth dies

Fatehpur News: कार की टक्कर से बिजली पोल बाइक सवार पर गिरा, युवक की मौत

Mon, 02 Mar 2026 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
Electric pole falls on bike rider after car collides with him, youth dies
फाइल फोटो-25-मोहित। स्रोत परिजन
बकेवर। थाना क्षेत्र के करबिगवां मार्ग पर सोमवार दोपहर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हाईटेंशन लाइन के पोल से टकरा गई। इससे हाईटेंशन लाइन का पोल बाइक सवार पर गिर पड़ा। हादसे में उसकी मौत हो गई। बिजली न आने से कार सवार पांच लोग बच गए। परिजन ने जानकर हादसे का आरोप लगाकर हंगामा किया। सीओ मौके पर पहुंचे। करीब दो घंटे बाद बिजली पोल और तार हटवाकर यातायात बहाल कराया जा सका।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के भैंसौली गांव निवासी मोहित साहू (27) पत्नी ज्योति व भाई शिवम के साथ होली के सामान की खरीदारी के लिए मुसाफा गांव गए थे घर में किसी के नहीं होने पर दोपहर करीब 12 बजे वे बाइक से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

इसी बीच कानपुर सजेती थाना क्षेत्र के भदवारा गांव का चालक अपने बहनोई अनवर और परिवार के साथ कार से लौट रहा था। कार अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकरा गया। कार में सपोर्ट वायर फंसने से पोल टूटकर सामने से आ रहे बाइक सवार मोहित पर गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद परिजन कार चालक पर आरोप लगाकर हंगामा कर रहे थे। सीओ बिंदकी गौरव शर्मा, बकेवर, जहानाबाद और औंग थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा और परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया।

मोहित करीब 20 दिन पहले गुजरात के सूरत से गांव लौटे थे और उनकी बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के फिरोजपुर गांव निवासी ज्योति से तीन साल पहले शादी हुई थी। त्योहार पर यह हादसा परिजनों के लिए गहरा सदमा बन गया। थानाध्यक्ष तुषार श्रीवास्तव ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा गया है। परिजन की तहरीर पर कार्रवाई की जाएगी।

फाइल फोटो-25-मोहित। स्रोत परिजन

फाइल फोटो-25-मोहित। स्रोत परिजन

फाइल फोटो-25-मोहित। स्रोत परिजन

फाइल फोटो-25-मोहित। स्रोत परिजन

फाइल फोटो-25-मोहित। स्रोत परिजन

फाइल फोटो-25-मोहित। स्रोत परिजन

फाइल फोटो-25-मोहित। स्रोत परिजन

फाइल फोटो-25-मोहित। स्रोत परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed