फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   electric

35 उपभोक्ताओं ने कैंप में सही कराया बिजली बिल

Sun, 22 Nov 2020 10:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
electric
थरियांव उपकेंद्र में लगे कैंप पर उपभोक्ताओं की समस्याओं को हल करते एसडीओ जाहिद सिद्दीकी व अन्य - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। उपखंड अधिकारी असोथर जाहिद सिद्दीकी ने थरियांव में कैंप लगाकर बिजली से जुड़ी समस्याएं सुनी और उनका समाधान किया। बिजली के बकाएदारों से एक लाख 60 हजार रुपये जमा कराया। उपकेंद्र के जेई व लाइनमैनों को बड़े बकाएदारों से बिजली बिल जमा कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विद्युत विभाग की टीम ने थरियांव उपकेंद्र में कैंप लगाया। इसमें 35 उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग से जुड़ी समस्याएं बताई। 10 उपभोक्ताओं ने बिल जमा करने के बाद भी बकाया होने की समस्या बताई। एसडीओ ने बकाएदारों की जमा रसीद देखकर उनके बिजली बिल संख्या से बकाया खत्म किया।
विज्ञापन

15 उपभोक्ताओं ने मीटर तेज चलने की समस्या बताई। 10 उपभोक्ताओं ने बिजली की अघोषित कटौती किए जाने पर नाराजगी जताई। उपभोक्ताओं ने कहा कि दिन की बिजली कटौती की जाती है। रात में बिजली आपूर्ति दी जाती है। इस समय आलू के फसल की सिंचाई करनी है। रात में आलू की सिंचाई करना संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीओ जाहिद सिद्दीकी ने कहा कि हर महीने के पहले और तीसरे शनिवार व रविवार को उपकेंद्रों में कैंप लगाया जाता है। उपभोक्ता कैंप में आकर अपनी समस्या का समाधान करा सकते हैं। इस मौके पर जेई हरिकेश, लिपिक रूपेश कुमार, एसएसओ विवेकानंद पांडेय, चंद्रप्रकाश, सोमनाथ, पिंटू, रामचरन साहू मौजूद रहे।

खागा क्षेत्र में घरौनी के लिए निगरानी को तैयार होता ड्रोन

खागा क्षेत्र में घरौनी के लिए निगरानी को तैयार होता ड्रोन- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed