फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   electicity

350 गांवों की बिजली 24 घंटे से बंद....

Wed, 23 Sep 2020 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
electicity
फतेहपुर/असोथर। दो उपकेंद्र से जुड़े 350 गांवों के एक लाख लोगों की बिजली 24 घंटे से बंद है। बिजली कर्मचारी दो दिन में अभी तक फाल्ट नहीं खोज पाए हैं। इससे 1100 ट्यूबेलों से फसलों की सिंचाई का काम प्रभावित हो रहा है। लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन

थरियांव और असोथर उपकेंद्र को राधानगर 132 केवीए ट्रांसमिशन से विद्युत आपूर्ति होती है। थरियांव उपकेंद्र की 33 केवीए लाइन में सोमवार को दोपहर करीब ढाई बजे तेज हवा के दौरान फाल्ट हो गया। इससे उपकेंद्र व उससे जुड़े गांवों की बिजली बंद हो गई।
विज्ञापन

थरियांव उपकेंद्र के चार फीडरों से 200 गांव जुड़े हैं और 600 से अधिक ट्यूबेल लगे हैं। जिनसे किसान फसलों की सिंचाई करते हैं। इसी प्रकार असोथर उपकेंद्र की भी शाम को तीन बजे 33 केवीए लाइन में फाल्ट हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे उपकेंद्र के पांचों फीडर से जुड़े गांव की बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई। असोथर उपकेंद्र से 150 गांवों को बिजली दी जाती है और 500 किसानों के ट्यूबेल लगे हैं। निजी ट्यूबेलों के अलावा करीब 25 राजकीय नलकूप भी चल रहे हैं।
जो बिजली के फाल्ट की वजह से बंद हैं। 24 घंटा बीतने के बाद भी उपकेंद्र के कर्मचारी व अधिकारी फाल्ट सही नहीं कर पाए हैं। जिन किसानों को धान के फसलों की सिंचाई करनी है। वह ट्यूबेल में रातदिन रहकर बिजली आने का इंतजार कर रहे हैं।

थरियांव उपकेंद्र की 33 केवीए लाइन का फाल्ट सही कराकर राधानगर से आपूर्ति चालू कराई गई, लेकिन फिर फाल्ट हो गया। अब उपकेंद्र के लाइनमैनों से एक-एक खंभे को दिखाया जा रहा है। जल्द ही फाल्ट सही कराकर आपूर्ति बहाल कराई जाएगी। असोथर उपकेंद्र का फाल्ट सही हो गया है। दोपहर तीन बजे से रोस्टिंग है। उपकेंद्र में बिजली आते ही सभी फीडरों की आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी। - जाहिद सिद्दीकी, उपखंड अधिकारी, असोथर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed