फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Elderly woman raped by masked man, left unconscious in forest for two hours

Fatehpur News: बुजुर्ग महिला से नकाबपोश ने दुष्कर्म किया, दो घंटे जंगल में पड़ी रही बेहोश

Mon, 29 Dec 2025 12:52 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Elderly woman raped by masked man, left unconscious in forest for two hours
फोटो-01-घर में जांच करती फाॅरेंसिक टीम। संवाद
थरियांव (फतेहपुर)। थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार रात शौच के लिए गई बुजुर्ग महिला से नकाबपोश युवक ने दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद महिला बेहोश हो गई और वह दो घंटे तक जंगल में पड़ी रही। होश आने पर लहूलुहान हालत में घर पहुंची और आपबीती पड़ोसी महिला को बताई। पड़ोसी महिला की सूचना पर भट्ठा कर्मी बेटा घर पहुंचा। डायल 112 नंबर पर रविवार सुबह सूचना दी। फाॅरेंसिक और पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। फॉरेंसिक टीम ने खून से सने कपड़े और मिट्टी को साक्ष्य के रूप में एकत्र किया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों और मोबाइल लोकेशन के जरिये आरोपी युवक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


एक गांव निवासी 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला घर में अकेली रहती है। महिला के तीन बेटे हैं। एक बेटा बाहर रहता और दो बेटे किशनपुर क्षेत्र में भट्ठे पर मजदूरी करते हैं। महिला शनिवार रात करीब नौ बजे शौच के लिए गांव से बाहर 500 मीटर दूर जंगल की ओर पुलिया के पास गई थी।
विज्ञापन


महिला ने बताया कि पुलिया के पास जंगल में एक नकाबपोश युवक ने उसे दबोच लिया और दुष्कर्म किया। इससे वह बेहोश हो गई। करीब दो घंटे बाद लहूलुहान हालत में महिला रात 11 बजे घर पहुंची। पड़ोसी महिला को उसने आपबीती बताई। महिला को थरियांव सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपराध निरीक्षक सुरजीत कुमार ने बताया कि बेटे की शिकायत पर दुष्कर्म की प्राथमिक दर्ज की गई है। आरोपी की तलाश के लिए टीम गठित की गई है। जल्द ही उसकी पहचान की जाएगी।






सामूहिक दुष्कर्म की जताई जा रही आशंका

ग्रामीणों ने पुलिस से बुजुर्ग महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की आशंका जताई है। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि महिला के बेहोश होने पर वह घटना की जानकारी भी नहीं दे पा रही थी। खून महिला के कपड़ों, बिस्तर और घर तक फैला था। इससे साफ है कि कई लोगों ने दरिंदगी की होगी। पुलिस को बयान में महिला ने बताया कि वह बेहोश हो गई थी। बेहोश होने के पहले एक ही युवक को देखा था।

फोटो-01-घर में जांच करती फाॅरेंसिक टीम। संवाद

फोटो-01-घर में जांच करती फाॅरेंसिक टीम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed