फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Elderly man who left home after a dispute committed suicide, body found in forest

Fatehpur News: विवाद के बाद घर से निकले बुजुर्ग ने दी जान, जंगल में मिला शव

Thu, 19 Feb 2026 12:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Elderly man who left home after a dispute committed suicide, body found in forest
फाइल फोटो-34-केशव शरण शुक्ला। स्रोत परिजन
गाजीपुर। थाना क्षेत्र औगासी रोड दरौली मोड़ के पास बुधवार को 71 वर्षीय बुजुर्ग का शव जंगल में मिला। शाम को परिजन ने शव की पहचान की। पुलिस को मौके से जहर की पुड़िया भी मिली है।
विज्ञापन

ललौली थाने के सिधांव निवासी केशव शरण शुक्ला का शव दरौली गांव के ग्रामीणों ने जंगल में पड़ा देखा। चेहरे और पैर का काफी मांस जंगली जानवरों द्वारा नोचा गया था। शव के पास सल्फास की फटी पुड़िया और आधी भरी पानी की बोतल मिली। एक चप्पल सिर के पास और दूसरी पैर की ओर पड़ी थी।
विज्ञापन


पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके की जांच की। सोशल मीडिया पर वायरल फोटो के आधार पर बेटे अंकित ने शाम को शव की पहचान की और थाने पहुंचकर जानकारी दी।
बेटे के अनुसार पिता केशव शरण शुक्ला और मां मुन्नी अलग रहते थे। मंगलवार शाम दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इससे बाद वह घर से निकल गए थे।
थानाध्यक्ष हनुमान प्रताप सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला जहर खाकर आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

फाइल फोटो-34-केशव शरण शुक्ला। स्रोत परिजन

फाइल फोटो-34-केशव शरण शुक्ला। स्रोत परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed